facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी आदेश पर Google ने Telegram ऐप को प्ले स्टोर से हटाया, Apple भी उठा सकती है ऐसा कदमGold ETF में निवेश पर AMCs की रोक, अब क्या करें निवेशक– खरीदें, बेचें या होल्ड करें?SGB में मिला मल्टीबैगर रिटर्न, 219% से ज्यादा बढ़ी वेल्थ; ₹1 लाख के बने ₹3.19 लाखSuzlon Energy फिर पकड़ेगा रफ्तार! नए रोडमैप पर ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग के साथ दिए अगले टारगेटHome Loan Insurance: 70% खरीदार 45 साल से कम उम्र के, होम लोन इंश्योरेंस को लेकर क्यों बढ़ी दीवानगी?Golden Crossover: गोल्डन क्रॉसओवर के बाद रडार पर आए ये 3 शेयर, विश्लेषकों को 13% तक तेजी की उम्मीदमई में पैसिव इक्विटी फंड्स में निवेश तीन महीने के लो पर, बाजार की हलचल का दिखा असरFIIs ने लगातार 8 तिमाहियों तक इन 11 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, क्या है वजह?अब घर बैठे खरीद सकेंगे Apple-Tesla के शेयर! Zerodha-Groww ने दी बड़ी खुशखबरीVedanta Demerger: वेदांत डीमर्जर का दूसरा दिन, कुछ शेयरों में हाहाकार तो कुछ में जबरदस्त खरीदारी

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी 70 हजार रुपये पार

Advertisement

आज चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये पार कर गए हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 18, 2023 | 12:35 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज तेजी लौट आई। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि इस सप्ताह ज्यादातर दिन दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले थे। आज आई इस तेजी के बाद चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये पार कर गए हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 422 रुपये की तेजी के साथ 70,440 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 401 रुपये की तेजी के साथ 70,419 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,450 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,362 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Tomato Price: Magicpin चुनिंदा ONDC प्लेटफॉर्म पर 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर उपलब्ध कराएगी

सोना भी महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 80 रुपये की तेजी के साथ 58,370 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 120 रुपये की तेजी के साथ 58,410 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,429 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,370 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1919.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1915.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7 डॉलर की तेजी के साथ 1922.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.75 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.71 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 22.87 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Wheat price: भारत कर सकता है रूस से सस्ते दाम पर गेहूं का आयात, सरकार लगाएगी महंगाई पर लगाम

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement