facebookmetapixel
Advertisement
नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधानEPFO Rule: PF पर कब तक मिलता है ब्याज? 58 साल का ये नियम जान लेंकच्चा तेल 68 से 99 डॉलर पहुंचा, अब IOC, BPCL और HPCL के शेयरों का क्या होगा? ब्रोकरेज ने बताए टारगेटकच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?

नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!

Advertisement

ESDS Software का शेयर 429 रुपये के इश्यू भाव से बढ़कर 1,418.50 रुपये पहुंच गया है। चार दिन में 230 फीसदी रिटर्न दिया। चॉइस ब्रोकिंग ने 1,550 रुपये का टारगेट दिया है

Last Updated- September 09, 2026 | 10:54 AM IST
multibagger stocks
प्रतीकात्मक फोटो

ESDS Software Share: बाजार के कमजोर सेंटीमेंट के बीच ESDS सॉफ्टवेयर के शेयरों में लगातार अपर सर्किट लग रहा। 4 सितंबर को लिस्टिंग के बाद आज (9 सितंबर) को 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ कारोबार कर रहा। शेयर BSE पर 1418.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। जबकि इश्यू प्राइस 429 रुपये का था। इस लिहाज से जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए थे उनको 230 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिल चुका है। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि आगे भी शेयरों में तेजी बरकरार रह सकती है। यही वजह की शेयर पर 1500 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है।

मल्टीबैगर स्टॉक पर एक्सपर्ट की राय

ब्रोकिंग फर्म चॉइस ब्रोकिंग ने ESDS के शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू कर दिया है। लंबी अवधि के नजरिये से 1550 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। एनालिस्ट्स के मुताबिक यह वैल्यूएशन FY28 के अनुमानित ऑपरेटिंग प्रॉफिट के 18 गुना के आधार पर निकाला है। यही नहीं बुल केस में शेयर 1,760 रुपये तक भी पहुंच सकता है। जबकि बियर केस में 1,050 रुपये का अनुमान है।

लिस्टिंग के दिन ही पैसा डबल!

ESDS सॉफ्टवेयर के शेयर 4 सितंबर को लिस्ट हुए थे। एक्सचेंज पर शेयरों की लिस्टिंग इश्यू से करीब 76 फीसदी प्रीमियम पर हुई थी। लिस्टिंग के बाद शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट भी लगा। लिस्टिंग के दिन करीब 110 फीसदी का मुनाफा मिला।

यह भी पढ़ें | NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंड

IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

ESDS सॉफ्टवेयर के IPO को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था, जो आखिरी दिन कुल 135.88 गुना भरकर बंद हुआ था। इश्यू में कंपनी की ओर से जारी 1.23 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 167.85 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। IPO साइज 720 करोड़ रुपये का था, जिसमें कुल नए शेयर जारी किए गए थे। यानी ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं था।

ESDS का क्या है कारोबार?

ESDS सॉफ्टवेयर AI बेस्ड क्लाउड सर्विसेज, डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा, साइबर सुरक्षा और प्रबंधित सेवाएं उपलब्ध कराती है। यह बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा, सरकारी विभागों और दूसरे कारोबारी ग्राहकों को अपनी सर्विसेज देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज रिपोर्ट की है। बिजनेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता। निवेश से पहले अपनी समझ से फैसला करें या वित्तीय सलाहकार की राय लें।)

Advertisement
First Published - September 9, 2026 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement