facebookmetapixel
Advertisement
कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!NSE IPO में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी? ₹1,700-1,785 रह सकता है प्राइस बैंडसहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, 20 लाख अटके दावों पर होगा काम; अब तक ₹9,267 करोड़ वापसमहंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भावमेक इन इंडिया CCTV का जलवा, चीनी आयात बंद होने से देशी कंपनियों और चिप डिजाइनर्स की बल्ले-बल्लेBanking Stocks: सरकारी बैंकों से क्यों सावधान हो रहे विदेशी निवेशक? प्राइवेट बैंकों में क्यों दिख रहा ज्यादा भरोसाआज खुल रहे 6 IPO, किसमें लगाएं पैसा? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की पसंद और किन इश्यू से रहें सावधान

महंगे क्रूड का असर! सोना 399 रुपये लुढ़का, चांदी 193 रुपये चढ़ी, चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold silver price today: ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,415 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 66.60 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है

Last Updated- September 09, 2026 | 9:56 AM IST
Gold and Silver price today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Gold silver price today:  कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता और ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद बढ़ी है। जिससे सोने पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, महंगाई से बचाव के साधन के रूप में सोने की मांग बनी हुई है। अगस्त में निवेश और हेजिंग मांग बढ़ने के साथ चीन समेत केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी से सोने में मजबूत तेजी दर्ज हुई।

बुधवार (9 सितंबर) को सोने में गिरावट, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,415 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 66.60 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,52,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,39,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना लुढ़का

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 399 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,180 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,579 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 210 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,369 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,400 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,101 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें | कच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 193 रुपये की तेजी के साथ 2,39,620 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,427 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 273 रुपये की तेजी के साथ 2,39,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,39,765 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,39,081 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,399 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,439  डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,416.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 66.44 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 67 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 66.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,180 1,52,579 1,52,369
चांदी 2,39,620 2,39,427 2,39,700
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,399 4,439 4,416.10
चांदी 66.44 67 67.63

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - September 9, 2026 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement