facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में 3 दिनों से जारी बिकवाली पर लगेगा ब्रेक? गुरुवार को कैसी होगी शुरुआत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाहम्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ीरेलवे के 5 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹10,021 करोड़ होंगे खर्च; 540 किलोमीटर बढ़ेगा नेटवर्क

Tomato Price: Magicpin चुनिंदा ONDC प्लेटफॉर्म पर 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर उपलब्ध कराएगी

Advertisement

Magicpin बिना किसी डिलिवरी शुल्क के प्रति उपयोगकर्ता प्रति सप्ताह दो किलोग्राम टमाटर की अधिकतम खरीद सीमा की पेशकश कर रही है

Last Updated- August 17, 2023 | 7:32 PM IST

हाइपरलोकल ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ के सहयोग से चुनिंदा ऑनलाइन ऐप मसलन पेटीएम और पिनकोड के जरिये 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर उपलब्ध कराएगी।

मैजिकपिन ने गुरुवार को कहा कि अबतक उसने केवल चार सप्ताह में दिल्ली-NCR और उसके आसपास 90 से अधिक पिन कोड पर 70 रुपये प्रति किलोग्राम (किलो) की दर पर 40,000 किलोग्राम टमाटर के लगभग 20,000 ऑर्डर के लिए डिलिवरी सुविधा प्रदान की है। अब टमाटर की बिक्री 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर की जाएगी।

मैजिकपिन के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) और सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने बयान में कहा, ‘ताजा कटौती के बाद टमाटर कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम होने से उपभोक्ताओं को और अधिक लाभ होगा। हम NCCF और ONDC की पहल के साथ हाथ मिला रहे हैं और इसकी सफलता में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

मैजिकपिन बिना किसी डिलिवरी शुल्क के प्रति उपयोगकर्ता प्रति सप्ताह दो किलोग्राम टमाटर की अधिकतम खरीद सीमा की पेशकश कर रही है।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और नेफेड ने पूरी दिल्ली में 70 स्थानों और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 स्थानों पर अपनी मोबाइल वैन तैनात करके खुदरा उपभोक्ताओं को टमाटर की आपूर्ति की मात्रा में काफी वृद्धि की है। इसमें कहा गया है, ‘इस साझेदारी के साथ, ओएनडीसी पर सबसे बड़े विक्रेता ऐप के रूप में मैजिकपिन उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम करने के लिए टमाटर की ऑनलाइन बिक्री को अंजाम दे रही है।’

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 7:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement