facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

Gold Silver Price Today: सोना फिर 62 हजार पार, चांदी सुस्त

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 62 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:07 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ खुले। गुरुवार को दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद कारोबार के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए थे। गुरुवार को सोना 62 हजार रुपये से नीचे चला गया था। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 62 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी, जबकि चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 131 रुपये की तेजी के साथ 62,108 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की तेजी के साथ 62,039 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,108 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,038 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: Onion Price: तमाम अटकलों के बीच अब सस्ता हुआ प्याज, थोक भाव 20 फीसदी गिरे

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 113 रुपये की गिरावट के साथ 70,154 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 134 रुपये की गिरावट के साथ 70,135 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,201 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,118 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चमका, चांदी फीकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत पिछले बंद भाव पर ही हुई। Comex पर सोना 2,034.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,030.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,034.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.78 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.78 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 22.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement