facebookmetapixel
Advertisement
पैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुलने जा रहा इंदौर बेस्ड इस कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लानAxis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफ

Gold price today: चांदी 85 हजार पार, सोना भी 72 हजार के करीब पहुंचा

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,547.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- September 06, 2024 | 9:24 AM IST
Gold and Silver Price Today

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,950 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85,000 रुपये के पार कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 44 रुपये की तेजी के साथ 71,961 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की तेजी के साथ 71,970 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,988 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,956 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 130 रुपये की तेजी के साथ 85,056 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की तेजी के साथ 85,01 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 85,056 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,951 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,547.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,543.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,547.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.15 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.09 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 29.12 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement