facebookmetapixel
Advertisement
तमिलनाडु सीएम विजय का ऐलान: सभी 234 विधायकों को गाड़ी और ₹1 लाख मासिक भत्ता; जनता के लिए भी कई बड़े ऐलानगाजा कैपिटल IPO में पैसा लगाएं या नहीं? GMP ₹25, एनालिस्ट्स की राय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें जानेंUPI ट्रांजैक्शन हुआ फेल और अकाउंट से कट गए पैसे? ऐसे में क्या करें यूजरपैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुलने जा रहा इंदौर बेस्ड इस कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लानAxis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किट

पैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुल जा रहा है इंदौर की फार्मा कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लान

Advertisement

Symbiotec Pharmalab IPO: सिंबायोटेक फार्मालैब का 1,757 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा

Last Updated- August 19, 2026 | 3:26 PM IST
Symbiotec Pharmalab IPO
प्रतीकात्मक फोटो

Symbiotec Pharmalab IPO: आईपीओ में निवेश का मौका तलाशने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते से मध्य प्रदेश के इंदौर बेस्ड कंपनी सिंबायोटेक फार्मालैब का पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा। मोतीलाल ओसवाल और रोजवुड इनवेस्टमेंट्स समर्थित कंपनी की योजना IPO के जरिए 1757 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसके लिए 933 से 988 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड भी तय कर दिया गया है। निवेशक इस इश्यू में 24 अगस्त से बोली लगा सकते हैं, जो 27 अगस्त तक खुला रहेगा।

IPO में प्रोमोटर्स कितना बेचेंगे हिस्सा?

कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 21 अगस्त को ही खुल जाएगा। IPO में 150 करोड़ रुपये की रकम के लिए नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 1607 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। OFS में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सेदारी बेचेंगे, जिसमें प्रोमोटर सतवानी होल्डिंग्स और निवेशक रोजवुड इनवेस्टमेंट्स, इंडिया बिजनेस एक्सिलेंस फंड हिस्सा बेच सकते हैं।

लिस्टिंग के बाद कंपनी में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी घटेगी। अभी प्रोमोटर्स का हिस्सा 26.91 फीसदी है। जबकि रोजवुड इनवेस्टमेंटस 37.19 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़े निवेशकों में शामिल है। इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल इंडिया बिजनेस एक्सिलेंस फंड-3 की 24.47 फीसदी हिस्सेदारी है। एक्टिस, फ्रैंकलिन टेम्प्लटन और दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की भी हिस्सेदारी है।

Also Read | मिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किट

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

सिंबायोटेक फार्मालैब ने बताया कि इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान और जनरल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसमें 112.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज को कम करने के लिए किया जाएगा। बता दें कि कंपनी API के दो मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी ऑपरेट करती है। एक की अधिकतम केमिकल सिंथैसिस कैपिसिटी 584.67 मीट्रिक टन और फर्मेंटेशन कैपिसिटी 300 किलोलीटर की है।

कैसे हैं सिंबायोटेक फार्मालैब के वित्तीय आंकड़े?

सिंबायोटेक फार्मालैब के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालें तो FY25 की जून तिमाही में प्रॉफिट 29.9 करोड़ रुपये और आय 203.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए मुनाफा 96.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 100 करोड़ रुपये के मुकाबले 3 फीसदी कम रहा। हालांकि आय सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 751.6 करोड़ रुपये रही, जबकि सालभर पहले 716.2 करोड़ रुपये थी।

लिस्टिंग के बाद किन कंपनियों से होगी टक्कर?

लिस्टिंग के बाद सिबांयोटक फार्मालैब की टक्कर सेक्टर की पहले से लिस्ट 4 कंपनियों से होगी। इसमें कॉनकॉर्ड बायोटेक, डिविज लैब, कॉहेन्स लाइफसाइंस और लॉरस लैब्स से होगी। IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल्स, एवेंडस कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर और नोमुरा फाइनेंशियल्स एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) को मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - August 19, 2026 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement