facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Gold Price today: सोना हुआ सस्ता और चांदी हुई महंगी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 54 रुपये की गिरावट के साथ 71,530 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- August 20, 2024 | 9:52 AM IST
Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Gold Price today: चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाद में सोना नरम पड़ गया।

सोना के भाव पड़े नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 54 रुपये की गिरावट के साथ 71,530 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की गिरावट के साथ 71,541 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 71,569 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,510 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 462 रुपये की तेजी के साथ 84,800 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 176 रुपये की तेजी के साथ 84,514 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 84,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,392 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़का सोना, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,542.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,541.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,539.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.49 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 29.37डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement