facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Gold, Silver price today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी; चेक करें MXC पर लेटेस्ट रेट्स

Advertisement

Gold, silver price today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 29, 2025 | 11:08 AM IST
Gold Stock

Gold and silver price today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में मंगलवार (29 जुलाई) को तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 97,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,13,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

Gold price today: सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 82 रुपये की तेजी के साथ 97,627 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,545 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 98 रुपये की तेजी के साथ 97,643 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,745 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,580 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Silver price today: चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 215 रुपये की तेजी के साथ 1,13,268 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,053 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 198 रुपये की तेजी के साथ 1,13,251 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,13,427 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,13,126 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,313.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,310 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की तेजी के साथ 3,312.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.33 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.22 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 38.27 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 97,627 97,545 97,643
चांदी 1,13,268 1,13,053 1,13,251
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,313.40 3,310 3,312.30
चांदी 38.33 38.22 38.27


(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement