facebookmetapixel
Advertisement
HFCL का मास्टर प्लान: डेटा सेंटर और रक्षा क्षेत्र में करेगी ₹900 करोड़ का बड़ा निवेश, बदल जाएगी कंपनीVedanta का मेगा डिमर्जर: अगले महीने 5 अलग कंपनियों में बंट जाएगा अनिल अग्रवाल का साम्राज्यIPO से पहले फ्लिपकार्ट का ‘इंजन’ बदलने की तैयारी: ‘वनटेक’ के साथ AI-फर्स्ट बनेगा प्लेटफॉर्ममेट्रो शहरों को मात दे रहे छोटे शहर: ऑफिस लीजिंग में आई दोगुनी उछाल, इंदौर-जयपुर बने नए हबभारत से विदेशी कंपनियों का घटा मोह! सक्रिय फर्मों की हिस्सेदारी 70% से गिरकर 62% पर आईRBI के रुपये को बचाने के लिए विदेशी मुद्रा की नई सीमा से बैंक परेशान, राहत की मांगIBC में बड़ा सुधार: NCLAT को 3 महीने में निपटाने होंगे केस, प्रवर समिति की सभी शर्तें मंजूरवित्त आयोग की CAG को बड़ी सलाह: राज्यों की ‘सब्सिडी’ और ‘मुफ्त उपहारों’ के ऑडिट में लाएं एकरूपताRBI के ‘सुखद दौर’ पर युद्ध का ग्रहण: क्या फिर बढ़ेंगी ब्याज दरें? गवर्नर मल्होत्रा के सामने बड़ी चुनौतीगैस की किल्लत से दहका कोयला: ई-नीलामी की कीमतों में 35% का उछाल, पश्चिम एशिया युद्ध का बड़ा असर

मूंगफली का निर्यात रोकने की मांग

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 11:47 PM IST

मूंगफली की मजबूत निर्यात मांग की वजह से कीमतें लगातार बढ़ रही है। देश में बंपर पैदावार होने के बावजूद मूंगफली तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कारोबारी मूंगफली के निर्यात पर रोक लगाने की मांग करना शुरु कर दिया हैं। इन दिनों मूंगफली तेल ही एकमात्र खाद्य तेल है, जो मजबूती की ओर अग्रसर है। आगे भी इसमें बड़ी गिरावट की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

इंदौर स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल के भाव में बढ़कर प्रति 10 किलोग्राम 1730 से 1750 पहुंच गए। जबकि मुंबई में 15 किलो के कैन की कीमत बढ़कर 3,050 रुपये पहुंच गई।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी मांग अधिक होने और कच्चे माल की तंग आपूर्ति से गुजरात के ज्यादातर मूंगफली तेल के प्लांट कम दामों पर बिकवाली से पीछे हट रहे हैं। इससे मूंगफली तेल के दामों को सपोर्ट मिल रहा है। जिसके कारण हर दिन मूंगफल तेल महंगा हो रहा है।

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया पिछले दिनों पेट्रोल, डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है, उसी आग में घी डालने का काम मूंगफली तेल के दामों ने कर दिया है।

मूंगफली तेल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग विरोध कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में बाजार में भाव में 90 रुपये की तेजी आई है। 15 किलो के कैन की कीमत बढ़कर रु 3,050 तक बोली जा रही है। आने वाले दिनों में सरकार ने यदि काबू नहीं किया तो दाम 3,200 तक जाने की संभावना है।

कैट के महामंत्री तरुण जैन ने कहा सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर मूंगफली की निर्यात पर रोक लगानी चाहिए ताकि देश के लोगों को देसी तेल जोकि सेहत के लिए फायदेमंद है खाने मिले और अन्य तेलों के दाम भी इससे काबू में रह पाएंगे। इस वर्ष मूंगफली के सबसे बड़े उत्पादक राज्य गुजरात में लगभग 42.64 लाख टन मूंगफली की बंपर फसल हुई है।

यानी इसमें से 15 किलो के तेल के लगभग 6.65 करोड़ केन का उत्पादन अनुमानित है और इस प्रचुर उत्पादन के बावजूद बाजार में हो रहे खेलें एवं विदेशों में मूंगफली की बंपर निर्यात के चलते के दाम काबू के बाहर है। जिसके चलते गरीब और मध्यम वर्ग को एक और महंगाई का झटका झेलना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement