facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Delhi Gold Rate: सोना 480 रुपये चढ़ा, चांदी 2,150 रुपये मजबूत

Advertisement
Last Updated- March 14, 2023 | 10:10 PM IST
Jewellery Stock

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,150 रुपये के उछाल के साथ 66,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,909 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 20.80 डॉलर प्रति औंस रहा।

यह भी पढ़ें : Onion Price: महाराष्ट्र में प्याज किसानों को मिलेगी 300 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी, क्या खुश होंगे किसान !

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘अमेरिका के दो क्षेत्रीय बैंकों के लड़खड़ाने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि के संदर्भ में कुछ कम आक्रामक रुख अपनाये जाने की उम्मीद से सोने की कीमतें 1,900 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर के आसपास बनी हुई है।’

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement