facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

खुले बाजार में गेहूं बेचने की बाबत आज होगा फैसला

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

खुले बाजार में गेहूं की बिक्री केबारे में अंतिम फैसला लेने के लिए सचिवों की समिति आज बैठक करेगी।


त्योहारी मौसम में गेहूं की खुले बाजार में बिक्री से इसकी कीमतों में नरमी आएगी और इससे महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी। अक्सर देखा जाता है कि त्योहारी मौसम में खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छूने लगते हैं।

16 अगस्त को समाप्त हफ्ते में मुद्रास्फीति की दर 12.40 फीसदी के स्तर पर थी और यह 90 के दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। थोक मूल्य सूचकांक में गेहूं का भारांक 1.38 फीसदी का है। 21 अगस्त को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने खुले बाजार में गेहूं बेचने की योजना को मंजूरी दे दी थी और इस बाबत गेहूं की मात्रा व बिक्री का समय तय करने की जिम्मेदारी सचिवों की समिति को सौंप दी थी।

सूत्रों का कहना है कि कुछ हफ्ते में गेहूं की बिक्री शुरू कर दी जाएगी क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। सूत्रों ने बताया कि खाद्य व जन वितरण विभाग सचिवों की सिफारिश के आधार पर गेहूं की बिक्री का आदेश भारतीय खाद्य निगम को देगा।

भारतीय खाद्य निगम राज्य सरकारों के लिए गेहूं की कीमत तय करेगी और इसके बाद राज्य सरकार खुदरा ग्राहकों को गेहूं बेचेगी। इस तरह बेची जाने वाली गेहूं की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम होगी।

Advertisement
First Published - September 2, 2008 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement