facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

कपास उत्पादन में इजाफे की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:00 PM IST

विश्व के दूसरे सबसे बड़े कपास उत्पादक भारत में कपास का उत्पादन अनुमान से कहीं ज्यादा रहने की उम्मीद है। ऐसा कपास उत्पादन के मुख्य गढ़ में हाल ही में हुई बारिश से हुआ है।


इससे कपास का उत्पादन सुधरने की उम्मीद तो है ही कपास की वैश्विक कीमतें भी कम होने की गुजांइश है। देश में कपास के रेशे का सबसे बड़ा खरीदार कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने जुलाई में कहा कि जून में घोषित कपास के उत्पादन अनुमान 3.5 करोड़ बेल (1 बेल = 170 किलोग्राम) से 10 फीसदी कम यानी 3.15 करोड़ बेल्स उत्पादन होगा।

ऐसा इसलिए कि जारी सीजन में कम बारिश की वजह से किसानों ने कम कपास बोये हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि कपास का उत्पादन जुलाई में घोषित अनुमान से कहीं ज्यादा होगा। ग्रोवर ने अनुमान जताया कि इस साल कपास का उत्पादन अनुमान से तकरीबन 60 लाख बेल अधिक रहेगा।

अच्छी बारिश के चलते जुलाई महीने में घोषित कपास के वैश्विक उत्पादन अनुमान से भी 78 हजार टन ज्यादा कपास पैदा किए जाने की उम्मीद अब जतायी जा रही है। कार्वी कॉमट्रेड के जी. हरीश ने बताया कि हमलोग सोच रहे थे कि सूखे मौसम के चलते कपास का उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम रहेगा। पर अब मौसम में सुधार हुआ है।

उनके मुताबिक अनुमान है कि बेहतर मौसम होने से उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, कपास के मुख्य उत्पादन राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र में 24 जुलाई से 13 अगस्त के बीच औसत या औसत से अधिक बारिश हुई। गुजरात के कृषि निदेशक एस. आर. चौधरी ने बताया कि उनके राज्य में कपास की स्थिति काफी बेहतर है।

पिछले साल की तुलना में केवल उत्पादन ही नहीं बल्कि उत्पादकता भी सुधरने की उम्मीद है। अमेरिका के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कपास निर्यातक देश के बारे में कृषि मंत्रालय का अनुमान है कि इस महीने की 22 तारीख तक किसानों ने लगभग 86 लाख हेक्टेयर भूमि में कपास लगाया है। हालांकि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस बार लगभग 5 फीसदी कम रकबे में कपास बोया गया है।

ग्रोवर ने कहा कि भले ही पिछले साल की तुलना में रकबे में थोड़ी कमी हुई है पर किसानों ने इस बार काफी अच्छे बीज लगाए हैं। लिहाजा उत्पादकता पिछले साल की तुलना में सुधरने की उम्मीद जतायी जा रही है। उनके मुताबिक, बेहतर उत्पादकता रकबे में गिरावट से होने वाले नुकसान को पाट देगी।

साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े कपास उपभोक्ता चीन में कपास की मांग में अगले साल कमी होने की उम्मीद जतायी। वैसे अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, 1 अगस्त से शुरू हुए नए सीजन के दौरान चीन में कपास उत्पादन 3.55 करोड़ बेल रहेगा। इस तरह, अभी बीते सीजन की तुलना में उत्पादन में 3 लाख बेल की कमी होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - August 27, 2008 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement