गिरते जा रहे हैं जिंसों के भाव

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 7:42 AM IST

पिछले चार महीनों से विश्व स्तर पर कृषि जिंस एवं गैर कृषि जिंसों की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।


चाहे वह कच्चे तेल की कीमत हो या फिर वनस्पति तेल की या फिर चावल व गेहूं की। इन जिंसों की आपूर्ति में बढ़ोतरी एवं अपेक्षाकृत मांग में आयी कमी के कारण यह गिरावट दर्ज की गयी है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट में बताया गया है कि विकसित राष्ट्रों में कच्चे तेल के साथ कई जिंसों की मांग में  लगातार कमी हो रही है। जबकि इनकी आपूर्ति में लगातार मजबूती का रुख देखा जा रहा है।

इस साल विश्व भर में चावल, गेहूं व मक्के के उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान है। वही कच्चे तेल में गिरावट के कारण पाम तेल व सोयाबीन तेल की मांग में भी कमी आयी है।

First Published : December 5, 2008 | 10:26 PM IST