facebookmetapixel
Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत

पाम ऑयल में उछाल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:03 PM IST

मलयेशिया में पाम ऑयल का वायदा लगातार दूसरे दिन बढ़कर एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और सोयाबीन की कीमतों में भी इजाफा हुआ।


मौसमी मांग में बढ़ोतरी और कच्चे तेल में एवं सोयाबीन तेल की कीमतों में हुए क्रमश: 2.2 प्रतिशत और 2.5 प्रतिशत के इजाफे से पाम ऑयल की कीमतों में कल 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जो तीन मार्च बाद हुई सबसे अधिक बढ़ोतरी है। पाम ऑयल और सोयाबीन के तेल का उपयोग खाने के तेल और जैव ईंधन के लिए किए जाने कारण इनकी कीमतों में प्रतिस्पर्धा रहती है।

नवंबर डिलीवरी वाले पाम ऑयल की कीमतें 2.2 प्रतिशत बढ़ कर 793 डॉलर प्रति टन हो गया जो 14 अगस्त के बाद की सबसे अधिक कीमत है। 4 मार्च की रेकॉर्ड कीमत से इसमें 41 प्रतिशत की कमी आई है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर महीने में ईद उल फितर मनाए जाने के कारण दक्षिण पश्चिम एशिया के मुस्लिम देशों में पाम ऑयल की मांग बढ़ सकती है जबकि उसी महीने भारत में दिवाली के त्योहार के पहले वनस्पिति तेलों की खरीदारी में तेजी आ सकती है।

अक्टूबर डिलीवरी वाले कच्चे तेल की कीमतों में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई और न्यू यॉर्क में आज इसका कारोबार 116.70 डॉलर प्रति बैरल पर किया जा रहा था। आज तीसरे दिन भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। सोयाबीन के तेल में आज दूसरे दिन भी तेजी का रुख रहा। आज इसमें 1.7 प्रतिशत की तेजी देखी गई और शिकागो में इसका कारोबार 54.76 सेंट प्रति पौंड पर किया जा रहा था।

Advertisement
First Published - August 21, 2008 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement