facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

चुनाव से पहले बाइडन ने गैस की कीमतों को लेकर की बड़ी घोषणा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

 अमेरिका में महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने गैस की कीमतों को कम करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। गैस कीमतों में वृद्धि से मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है।

बाइडन ने एक प्रमुख नीतिगत संबोधन में दोहराया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका में ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘जब गैस की कीमत बढ़ती है, तो अन्य खर्चे कम हो जाते हैं। इसलिए मैं गैस की कीमतों को कम करने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा हूं क्योंकि पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण इनकी कीमतों में तेजी आई और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में हलचल मच गई।’’

बाइडन ने कहा कि ऊर्जा विभाग सामरिक पेट्रोलियम भंडार से एक बार और 1.5 करोड़ बैरल जारी करेगा, जो दिसंबर के महीने के लिए पहले घोषित तेल की आपूर्ति से अधिक होगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र विश्लेषकों ने पुष्टि की है कि अब तक तेल भंडार में कमी ने तेल की कीमतों को नीचे लाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।

इसलिए, हम उस राष्ट्रीय संपत्ति का जिम्मेदारी से उपयोग करना जारी रखेंगे। अभी, सामरिक पेट्रोलियम भंडार लगभग 40 करोड़ बैरल तेल के साथ आधे से अधिक भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी आपात स्थिति के लिए पर्याप्त से अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की मेरी घोषणा के साथ हम ऐसे समय में बाजारों को स्थिर करना और कीमतों में कमी करना जारी रखेंगे, जब अन्य देशों की कार्रवाइयों ने इस तरह की अस्थिरता पैदा की है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका को बिना देरी किए या स्वच्छ ऊर्जा में बदलाव को टाले बिना, पूरी जिम्मेदारी से तेल उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके प्रशासन ने तेल उत्पादन को रोका या धीमा नहीं किया है। 

Advertisement
First Published - October 20, 2022 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट