facebookmetapixel
Advertisement
India AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटीस्वास्थ्य, कृषि और जलवायु चुनौतियों के समाधान के लिए AI पर भारत का फोकस: अश्विनी वैष्णववेनेजुएला के तेल पर मिलने वाली छूट रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फिर भी भारतीय रिफाइनर्स को क्यों हैं टेंशनदिग्गज IT स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! बोले- AI बनेगा नया ग्रोथ इंजन, गिरावट जरूरत से ज्यादाAI Impact Summit Day 3: नीति, शोध और संप्रभु तकनीक पर बड़ा मंथन, जानें आज किन सत्रों में तय होगा भविष्य का रोडमैपAI Impact Summit 2026: PM बोले- लाभ सभी तक पहुंचे, सिर्फ शुरुआती उपयोगकर्ताओं तक सीमित न रहेंGold-Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में चमक, चेक करें आज के रेटYouTube Outage: वीडियो नहीं चल रहे, अमेरिका के 3 लाख से अधिक यूजर्स परेशानStock Market Update: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स -निफ्टी सपाट; मेटल शेयरों में खरीदारीWeather Update: दिल्ली-नोएडा में बारिश, उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज धूप

क्वालकॉम इंडिया को दिख रही उम्मीद: 3 साल में आ जाएंगे वाहनों के स्मार्ट ग्लास

Advertisement

अमेरिका की फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी क्वालकॉम इस समय भारत के दोपहिया और चार पहिया वाहन निर्माताओं के साथ एआई-संचालित स्मार्ट ग्लास (चश्मे) विकसित करने के लिए बातचीत कर रही है।

Last Updated- July 30, 2025 | 10:45 PM IST
Auto Stocks

अमेरिका की फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी क्वालकॉम इस समय भारत के दोपहिया और चार पहिया वाहन निर्माताओं के साथ एआई-संचालित स्मार्ट ग्लास (चश्मे) विकसित करने के लिए बातचीत कर रही है। ये ग्लास वाहनों से जुड़े रहते हैं और वाहन सवारों की सहायता कर सकते हैं। उम्मीद है कि ये उत्पाद तीन साल के भीतर बाजार में आ जाएंगे। क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष सावी सोइन ने बुधवार को बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। सोइन ने कहा, ‘चार पहिया और दो पहिया वाहनों से जुड़े इन स्मार्ट ग्लास को हम तीन साल से भी कम समय में बाजार में देख सकते हैं।’

उनके अनुसार भारतीय वाहन कंपनियों ने चालकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऐसे चश्मों के उपयोग में बढ़ती दिलचस्पी दिखाई है। वाहन कंपनियों के सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) और अधिकारियों के साथ चल रही बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘उनकी यह जानने में काफी दिलचस्पी है कि स्मार्ट ग्लास वाहन के साथ कैसे काम करते हैं। आप स्कूटर चला रहे हैं तो ऐसे ग्लास बहुत ही महत्त्वपूर्ण साधन बन जाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम वाहन सवारों के लिए इन स्मार्ट ग्लासों के कई अलग-अलग उपयोगों का अध्ययन कर रहे हैं। ये अभी अवधारणा (प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट) के स्तर पर हैं। हम देख रहे हैं कि वे वाहन और सवार के साथ कैसे काम करते हैं।’उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्लास सवारों द्वारा पहले से ही पहने जाने वाले चश्मे का स्वाभाविक विस्तार बन सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘अगर स्मार्ट ग्लास उतने ही पतले हों जितने (गैर-स्मार्ट) चश्मे, जिन्हें आप और मैं आज पहन रहे हैं, तो स्वाभाविक रूप से स्मार्ट ग्लास रखा जाएगा।’

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 10:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement