डेटा का उपयोग करने वाले प्लेटफॉर्मों के लिए बड़ा बदलाव लगाएगा डेटा सुरक्षा विधेयक, भ्रमित होने की जरूरत नहीं: चंद्रशेखर
आगामी डिजिटल निजी डेटा संरक्षण विधेयक (Data Protection Bill) भारत में उन प्लेटफॉर्मों के काम करने के तरीकों में ‘व्यापक बदलाव’ लाएगा, जो लंबे समय से निजी डेटा (पर्नल डेटा) का दुरुपयोग करते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह बात कही है। सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री चंद्रशेखर ने साक्षात्कार में सरकार द्वारा […]
नए संसद भवन से पीएम मोदी का आह्वान, कहा-भारत को ‘विकसित’ बनाने के लिए जी जान से जुटना होगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष से 100 वर्ष के सफर ‘अमृतकाल’ की तुलना आजादी मिलने के पहले के 25 सालों से की और देशवासियों का आह्वान किया कि जिस प्रकार उस दौर में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से हर देशवासी जुड़ गया था, उसी प्रकार अगले 25 […]
राहुल गांधी को मिला पासपोर्ट, सोमवार को रवाना होंगे अमेरिका
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक स्थानीय अदालत द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किए जाने के दो दिन बाद रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट मिल गया और अब वह सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय ने भरोसा दिलाया था कि रविवार को […]
RBI के डिप्टी गवर्नर पद के लिए एक जून को होगा पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू
कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति एक जून को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर पद के लिए पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। RBI के डिप्टी गवर्नर एम के जैन का विस्तारित कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद के लिए यह पद एक वाणिज्यिक बैंकर के […]
UPI से जमकर हो रहे पेमेंट, 2026-27 तक हर दिन होने लगेंगे 1 अरब ट्रांजैक्शन: PwC India रिपोर्ट
UPI से लेनदेन काफी तेजी से बढ़ रहा है। पीडब्ल्यूसी इंडिया (PwC India) की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2026-27 तक प्रतिदिन एक अरब UPI लेनदेन होंगे और कुल डिजिटल पेमेंट में इसका हिस्सा बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाएगा। पीडब्ल्यूसी की ‘द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक- 2022-27’ रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल पेमेंट में […]
IIFA Awards 2023: ‘दृश्यम 2’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन सर्वश्रेष्ठ कलाकार
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) में अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। हिंदी फिल्मों का यह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार समारोह हर साल किसी विदेशी स्थल पर आयोजित किया जाता है। इस साल […]
साइबर अपराधी लगातार बढ़ा रहे खतरे, बीते साल भारत में 31 फीसदी बढ़े मालवेयर हमले: रिपोर्ट
भारत में 2022 में मालवेयर हमलों में 31 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई। सोनिकवॉल (SonicWall) ने एक रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद कंपनियों को साइबर हमलों से बचने के लिए सॉफ्टवेयर सुरक्षा बढ़ानी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में ‘घुसपैठ के प्रयासों’ (intrusion attempts) में 10 प्रतिशत वृद्धि और ‘रैन्समवेयर हमलों’ (ransomware […]
ONGC ने KG गैस प्रोडक्शन शुरू करने की तारीख तय की, 12 डॉलर की कीमत मांगी
भारत की शीर्ष तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी ने अपने केजी बेसिन गैस क्षेत्र से बहुप्रतीक्षित उत्पादन शुरू करने की तारीख तय कर दी है। कंपनी ने 15 जून से आपूर्ति किए जाने वाले ईंधन के लिए 12 डॉलर की कीमत मांगी है। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) 15 जून से ब्लॉक से […]
Uber का सरकारी कार्यालयों, एजेंसियों, पीएसयू को टैक्सी सेवा के लिए GeM पोर्टल से करार
ऐप आधारित कैब सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर ने सरकारी खरीद पोर्ट गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के साथ भागीदारी की है। इसके तहत अब जल्द ही मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के कर्मचारी आधिकारिक उद्देश्य के लिए उबर से टैक्सी बुक कर सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया, “यह एक तरह से […]
Zypp Electric के बेड़े में अगले तीन साल में दो लाख वाहन होंगे, विस्तार पर 30 करोड़ डॉलर खर्च करेगी
इलेक्ट्रिक परिवहन स्टार्टअप जिप इलेक्ट्रिक ने अगले तीन साल में अपने बेड़े में दो लाख वाहन शामिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी को विस्तार के लिए 30 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक आकाश गुप्ता ने यह जानकारी दी है। कंपनी मुंबई, पुणे और हैदराबाद जैसे नए […]









