पीएलआई के लिए और रकम मंजूर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सौर उपकरण विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत दूसरे खेप को मंजूरी दे दी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस खेप के तहत 19,500 करोड़ रुपये दिए जाने का प्रस्ताव रखा था। यह आवंटन उच्च दक्षता वाले सोलर फोटोवोल्टाइक (पीवी) मॉड्यूल में गीगावाट स्तर की विनिर्माण […]
कुछ प्राथमिक क्षेत्र को कर्ज लाभ का सौदा नहीं
ऐक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी अमिताभ चौधरी ने कहा कि बैंकों के लिए कुछ ऐसे क्षेत्र लाभदायक नहीं है, जहां बैंकों के लिए काम करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक अपना लक्ष्य पूरा करने हेतु प्राथमिकता वाले क्षेत्र के कर्ज प्रमाणपत्र की हर खरीद पर 900 करोड़ रुपये खर्च […]
विवाद निपटाने की व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई
इंडोनेशिया के बाली में 20 देशों के समूह (जी-20) के वाणिज्य, उद्योग और निवेश मंत्रियों की बुधवार से शुरू हुई बैठक में मंत्रियों ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की, जिससे उस तक कुशल और सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने […]
मेडिकल उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद का गठन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज कहा कि भारत ने मेडिकल उपकरणों के लिए निर्यात संवर्धन परिषद का गठन किया है। एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद औषधि विभाग के अधीन होगी। इसका मुख्यालय नोएडा में होगा। साथ ही इसके कार्यालय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी होंगे। […]
घट सकता है 67 लाख टन चावल उत्पादन
आज जारी फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) के लिए कृषि उत्पादन के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार मौजूदा खरीफ सत्र में चावल उत्पादन पिछली समान अवधि की तुलना में 6.05 फीसदी कम 10.49 करोड़ टन होने की आशंका है। 2021-22 खरीफ सत्र में रिकॉर्ड 11.17 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था। यदि संख्या स्थिर रहती […]
चीनी निर्यात नीति में तेजी लाने की मांग
भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने सरकार से चीनी निर्यात नीति में तेजी लाने का आग्रह किया है और कहा कि चीनी विपणन सत्र 2022-23 में कम से कम 80 लाख टन चीनी निर्यात की जरूरत होगी। मुंबई की हरिनगर मिल्स के निदेशक और इस्मा के सदस्य विवेक पिट्टी ने इस्मा के एक कार्यक्रम में […]
चढ़ेंगे कैपिटल गुड्स शेयर
पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों की मध्यम अवधि में दोबारा रेटिंग हो सकती है क्योंकि सरकार की तरफ से पूंजीगत खर्च पर जोर दिए जाने की पृष्ठभूमि में वित्त वर्ष 2023 में इनकी रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है। उनका मानना है कि इस बार के बजट में सरकारी पूंजीगत खर्च के […]
एमेजॉन का लक्ष्य अक्षय ऊर्जा
वर्ष 2025 तक अक्षय ऊर्जा पर 100 प्रतिशत निर्भरता का लक्ष्य हासिल करने की अपनी कार्ययोजना तहत एमेजॉन ने बुधवार को भारत में अपनी पहली बड़ी स्तर वाली अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं – राजस्थान स्थित तीन सोलर फार्म की घोषणा की। इनमें भारत स्थित डेवलपर रीन्यू पावर द्वारा विकसित की जाने वाली 210 मेगावॉट परियोजना, स्थानीय […]
स्टार्टअप को डेटासेट से मिलेगी सहायता
केंद्र सरकार सबसे बड़े डेटासेट कार्यक्रमों में से एक का निर्माण कर रही है, जो पूरी एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) व्यवस्था को गैर-व्यक्तिगत डेटा तक पहुंच प्रदान करेगा। इससे भारतीय स्टार्टअपों को और अधिक भारत केंद्रित पेशकशों के साथ आने में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम ऐसे […]
मैकलॉयड : कार्बन रिसोर्सेज के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे ऋणदाता
मैकलॉयड रसेल इंडिया के ऋणदाता बैंकों का बकाया ऋण चुकाने और कंपनी का कार्यभार संभालने के लिए जल्द ही कार्बन रिसोर्सेज के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे। शुक्रवार को जालान परिवार के स्वामित्व वाली कार्बन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड ने मैकलॉयड रसेल के ऋण समाधान और देश की सबसे बड़ी थोक चाय उत्पादक […]
