facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

विवाद निपटाने की व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:17 PM IST

इंडोनेशिया के बाली में 20 देशों के समूह (जी-20) के वाणिज्य, उद्योग और निवेश मंत्रियों की बुधवार से शुरू हुई बैठक में मंत्रियों ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की, जिससे उस तक कुशल और सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने डब्ल्यूटीओ की विवाद निपटान व्यवस्था में सुधार को लेकर हुई चर्चा में हिस्सा लिया। गोयल ने ट्विटर पर लिखा है, ‘डब्ल्यूटीओ की विवाद निपटान व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा में भाग लिया। बैठक अमेरिकी वाणिज्य मंत्री (यूएसटीआर) कैथरीन ताई ने बुलाई थी। बैठक में विवाद निपटान व्यवस्था तक कुशल तथा सुगम पहुंच को लेकर उसे मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।’ यूएसटीआर के साथ बैठक अहम है क्योंकि जून में हुई डब्ल्यूटीओ की 12वीं मंत्रिस्तरीय बैठक के दस्तावेजों में यह वादा किया गया है कि विवाद निपटान निकाय को अगले  2 साल में बहाल किया जाएगा। विवाद निपटान का शीर्ष न्यायालय या अपीली निकाय करीब 3 साल से काम नहीं कर रहा है क्योंकि अमेरिका ने नए न्यायधीशों की नियुक्ति रोक रखी है।

इस निकाय ने 10 दिसंबर, 2019 से कामकाज बंद कर दिया। उसके बाद से करीब 24 अपील दाखिल की गई है। खबरों के मुताबिक इसमें 4 अपील भारत ने दाखिल की है। मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर गोयल ने यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वादिस डोंब्रोवस्किस से भी मुलाकात की। 

Advertisement
First Published - September 21, 2022 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement