बहती गंगा में मित्सुबिशी भी लगाएगी डुबकी
छोटी कार का बाजार इतना बड़ा होता जा रहा है कि हर कोई इस बहती गंगा में डुबकी लगाने के लिए बेकरार हो चला है। हाल ही में इस बाजार में उतरने के बीएमडब्ल्यू के मंसूबे जाहिर होने के बाद अब जापानी कंपनी मित्सुबिशी ने भी इसमें डुबकी लगाकर माल से अपने को तर करने […]
ठंडा मतलब…कोका कोला चाय!
दुनिया की सबसे बड़ी शीतल पेय कंपनी कोका कोला अब चाय के कारोबार को गरमाने जा रही है। उसका इरादा पैकेज्ड चाय को भारतीय बाजार में उतारने का है। यह कंपनी पहले से ही कई देशों में चाय को केन और बोतलों में पैक करके बेचती रही है। इसके लिए उसने नेस्ले से करार भी […]
पंजाब के इस्पाती चेहरे में लगा रही है जंग
पंजाब के इस्पाती शहर मंडी गोबिंदगढ़ में जंग लग रही है। इस शहर में मौजूद 350 छोटी और मझोले आकार की इकाई स्टील की कीमतों में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव से पहले ही परेशान थीं। उस पर से टैक्स बढ़ता बोझ ने कोढ़ में खाज की तरह का काम किया है। यह तो सच है […]
यह है ‘काबुल एक्सप्रेस’ की रफ्तार का जलवा
पहली पीढ़ी के उद्यमी कभी भी अपने धन की नुमाइश करने का मौका नहीं चूकते। हाल में नोएडा में रेकॉड कीमतों पर जमीन हासिल करने वाली रीयल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी लिमिटेड केप्रबंध निदेशक काबुल चावला भी इस नियम का अपवाद नहीं हैं। 37 साल के काबुल को उम्दा कारों का भी बेहद शौक है। एक […]
ईपीसीजी के तहत काफी सस्ता है आयात
इस बार बजट में प्रोजेक्ट इम्पोर्ट रेगुलेशंस के तहत शुल्क को घटाकर पांच फीसदी पर ले आया गया है। ईपीसीजी योजना के तहत भी ऐसा ही हुआ। वैसे, इन दोनों में अंतर क्या है? आपको प्रोजेक्ट इम्पोर्ट रेगुलेशंस के तहत सीमा शुल्क की अतिरिक्त डयूटीज भी चुकानी पड़ती हैं। इसकी वजह से आपको कुल 25.57 […]
पंजाब के इस्पाती चेहरे पर लग रहा है जंग
पंजाब के इस्पाती शहर मंडी गोबिंदगढ़ में जंग लग रहा है। इस शहर में मौजूद 350 छोटी और मझोले आकार की इकाई स्टील की कीमतों में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव से पहले ही परेशान थीं। उस पर से टैक्स बढ़ता बोझ ने कोढ़ में खाज की तरह का काम किया है। यह तो सच है […]
बीपीओ में शुरू हुई स्टाफ को महफूज रखने की कवायद
बीपीओ सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। इस सेक्टर के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीपीओ कंपनियों और नैसकॉम (नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआत पुणे से हुई है। पुणे की 32 बीपीओ कंपनियों और नैसकॉम ने इस सेक्टर […]
इम्पोटर्ड चीजों का इम्पोटर्ड बाजार
हमें सब चीजें इम्पोटर्ड चाहिए, एलसीडी टेलीविजन इम्पोटर्ड, परफ्यूम इम्पोटर्ड और तो और हमारी जींस भी इम्पोर्टेड होनी चाहिए। शायद यही ख्याल किशोर बियानी के फ्यूचर समूह को भी पसंद आ गया, जिन्होंने हैदराबाद में इम्पोटर्ड बाजार की ही शुरुआती कर डाली। समूह ने यह शुरुआत मुंबई की संकल्प रिटेल वेल्यू स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के […]
जिंदल के लिए बोलीविया से आएगा लौह अयस्क
जिन्दल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) पूर्वी बोलीविया की एल मुतुन खदानों से लौह अयस्क मंगा सकती है। लौह अयस्क की ढुलाई के काम में पेरागुए नदी पर बने कोरूम्बा बंदरगाह की मदद ली जाएगी। ब्राजील की खनन से जुड़ी बड़ी कंपनियां एमएमएक्स, वेल और रियो टिन्टो लौह अयस्क और कच्चे लोहे के लिए पहले […]
नंबर वन बनेगी लेनोवो
अपनी नई रणनीतियों और नवीन उत्पादों की मदद से बड़ी कंप्यूटर निर्माता कंपनी लेनोवो अगले तीन साल में भारत में नंबर वन कम्प्यूटर निर्माता बनना चाहती है। लेनोवो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अध्यक्ष (उपभोक्ता व्यापार समूह), लियू जुन ने कहा, ‘भारत हमारे लिए महत्त्वपूर्ण बाजार है। नए उत्पाद पेश करने के साथ-साथ हम अपनी खुदरा […]
