इफको मंगाएगी ऑस्ट्रेलिया से फॉस्फेट
देश में खाद की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनी के साथ 3,200 करोड़ रुपये का करार किया है। ऑस्ट्रेलिया से फॉसफेट आयात करने के लिए इफको ने लेजैंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स इंक के साथ संयुक्त उपक्रम बनाया है।इफको-लीजैंड उपक्रम के तहत इफको हर साल क्वीन्सलैंड में लेडी एनी […]
‘टशन’ पिटी तो गायब हो गई यश चोपड़ा की भी टशन
बुरे दिन कभी कहकर नहीं आते और उनके आगे हर किसी को झुकना पड़ता है। दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों के सुपरहिट होने के बाद हवा के घोड़ों पर सवार चोपड़ा ‘टशन’ की खस्ता हालत देखकर वापस जमीन पर आ गए हैं। […]
चेन्नई पोर्ट हुंडई मैनेजमेंट से नाराज
चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड से खासा नाराज है। उसने कंपनी पर यार्ड मैनेजमेंट में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इसका प्रबंधन अपने हाथों में लेने की पेशकश की है। इस बंदरगाह पर कोरियाई कंपनी हुंडई का विशेष यार्ड है। कंपनी की निर्यात होने वाली कारें इसी यार्ड में […]
बिक्री के मामले में नोवार्तिस की वोवरैन पहले पायदान पर दोबारा काबिज
नोवर्तिस इंडिया की प्रमुख दर्द निवारक दवा वोवेरैन, घरेलू बाजार में बिकने वाली सबसे बड़ी दवा बन चुकी है। मार्च 2008 में इसकी बिक्री 11 करोड़ रुपये से भी अधिक थी और इस दवा ने फाइजर इंडिया के खांसी और सर्दी के सिरप कोरेक्स को भी उसके पहले पायदान से हटा दिया। गौरतलब है कि […]
एचजीसी को प्रेमजीइन्वेस्ट ने दिए 80 करोड़ रुपये
कैंसर अस्पताल शृंखला हेल्थकेयर ग्लोबल (एचसीजी) को विप्रो लिमिटेड के अजीम प्रेमजी की निजी इक्विटी फंड प्रेमजीइन्वेस्ट से लगभग 80 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस निवेश के साथ प्रेमजीइन्वेस्ट की एचसीजी में छोटी लेकिन काफी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी भी बन गई है। यह तीसरा मौका था जब अस्पताल को फंड मुहैया करवाया जा […]
गोएयर अपने यात्रियों को देगी मुफ्त में टिकट
मुंबई की कम कीमतों वाली विमानन कंपनी गोएयर ने अपने यात्रियों के लिए ‘गो हैप्पी फेयर’ के तहत शून्य किराए पर रिटर्न टिकट देने की घोषणा की है। यह किराए चुनिंदा स्थानों पर कुछ ही दिनों और कुछ ही सीटों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा भी कंपनी की किरायों के लिए गो सेव और […]
तनिष्क की निगाह अब देश में प्रीमियम और बड़े स्टोर पर
आभूषणों के क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए टाटा समूह की कंपनी टाइटन इंडस्ट्रीज ने अपने ब्रांड तनिष्क को आगे ले जाने का फैसला किया है। कंपनी अब तनिष्क के लिए प्रीमियम ज्वैलरी कलैक्शन और बड़े स्टोरों की शुरुआत करने पर ध्यान दे रही है। रिटेल कारोबार के विस्तार और बेहतर कारोबार […]
एडलैब्स ने दी मलेशिया में दस्तक
रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी एडलैब्स फिल्म्स अब मलेशिया में भी पहुंच गई है। कंपनी ने वहां लोटस फाइव स्टार सिनेमाज में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के साथ ही वहां 51 मल्टीप्लेक्स सिनेमा चलाने का अधिकार एडलैबस के हाथों में आ गया है और वह मलेशिया की तीसरी सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स […]
मझोली आईटी कंपनियां : नतीजों में खुशी कम, ज्यादा गम
अमेरिकी मंदी की मार, रुपये की मजबूती और मार्क टु मार्केट डेरिवेटिव्स नुकसान ने मझोले आकार की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के बहीखातों पर खासा असर डाला है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे खासे निराशाजनक रहे हैं। चिंता की बात है कि जानकार अगली दो तिमाहियों में भी […]
गाला फूड्स भारतीय ब्रेवरीज बाजार में उतरी
चित्तूर की ताजा फलों की निर्यातक कंपनी गाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (जीएफपीएल) ने हैदराबाद में आम के रस से बना उत्पाद ‘गाला थिक मैंगो’ लांच किया है। इसी के साथ ही कंपनी ने भारतीय फ्रूट ब्रेवरीज बाजार में प्रवेश कर लिया है। जीएफपीएल 1300 करोड़ रुपये की पूंजी वाले अमारा राजा गु्रप के स्वामित्व वाली […]
