Advertisement
युद्ध की अफवाहों से LPG सिलेंडर की पैनिक बुकिंग? सरकार ने किया दावा: घबराएं नहीं, स्टॉक है भरपूरसरकार ने कहा: दो भारतीय गैस टैंकर ने सुरक्षित ‘होर्मुज स्ट्रीट’ किया पार, जल्द पहुंचेगे गुजरात के बंदरगाहMeta Layoffs: AI के लिए नौकरियों पर कैंची! मेटा में 20% कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी15 मार्च से महंगी होगी हवाई यात्रा, अकासा एयर ने जोड़ा फ्यूल सरचार्जदुबई में घर खरीदने का है सपना? जानें LRS और FEMA के ये कड़े नियम, वरना फंस सकता है पैसासावधान! बोतल-डिब्बे या खुले बर्तन में पेट्रोल-डीजल लेना पड़ेगा महंगा, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी‘चाहे एक दिन खाना न खाएं, लेकिन चांदी जरूर खरीदें’, ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक ने ऐसा क्यों कहा?पहले दिखाया ‘धौंस’, अब कर रहा ‘मिन्नत’: भारत को रूसी तेल खरीदने के अमेरिकी फैसले पर ईरान का तंजखाड़ी युद्ध के बीच भारत को बड़ी राहत! दो बड़े गैस टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ ने होर्मुज को किया पारमिडिल ईस्ट युद्ध से भारत में गैस संकट? रेस्टोरेंट बंद, LNG सप्लाई क्यों अटक गई
अन्य समाचार श्रीलंका ने लिट्टे के श्रद्धांजलि समारोह पर प्रतिबंध लगाया
'

श्रीलंका ने लिट्टे के श्रद्धांजलि समारोह पर प्रतिबंध लगाया

PTI

- November,25 2013 10:33 PM IST

सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर रूवान वनीगासूर्या उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनके तहत कहा गया था कि कुछ तत्व लिट्टे का नायक दिवस मनाने की कोशिश कर सकते हैं जो सालाना 26 नवंबर को मनाया जाता था।

वनीगासूर्या ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका में अलगाववादी विचारधारा को मीडिया के जरिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बढ़ावा देना और प्रतिबंधित संगठन से जुड़े चरमपंथियों को श्रद्धांजलि देना या महिमा मंडित करना गैर कानूनी होगा।

लिट्टे के प्रमुख रहे वेलुपिल्लई प्रभाकरण का जन्म दिवस भी 26 नवंबर को ही है। साथ ही संगठन के प्रथम लड़ाकू कैडेट की मृत्यु 1982 में इसी तारीख को हुई थी।

लिट्टे के समय में जब वे उत्तर और पूर्वी हिस्से में समानांतर प्रशासन चलाते थे, उस वक्त 26 नवंबर को नायक दिवस समारोह के तौर पर मनाया जाता था।

वहीं, 2009 में लिट्टे की शिकस्त के बाद ऐसा कोई समारोह नहीं हुआ है।

पिछले साल सेना ने जाफना विश्वविद्यालय के कई छात्रों को कथित तौर पर 26 नवंबर को समारोह मनाने को लेकर गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement