पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस दल बीबीगंज क्षेत्र पहुंचा था तभी उस पर हमला कर दिया गया। इस वारदात में महिपाल नामक पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।