Advertisement
ईरान ने माना, इजरायल के हमले में मारे गए राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानीFPI Outflows: 2025 के बाद भी नहीं थमी बिकवाली, 2026 में विदेशी निवेशक निकाल चुके ₹86,285 करोड़विशेष: हॉर्मुज संकट के सबक, उत्पादन और भंडारण बढ़ाने के लिए भारत के पास क्या हैं विकल्प?Infosys के Q4 नतीजों का इंतजार, अप्रैल में होगी बोर्ड मीटिंग, डिविडेंड पर भी फैसला संभवStock Market Update: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स उछला 230 अंक, निफ्टी 23,600 के पार; SMIDs में जोरदार रैलीTrump का बड़ा दावा, बोले- अमेरिका बहुत जल्द ईरान से निकलेगा, लेकिन तुरंत नहींपश्चिम एशिया तनाव के बीच बाजार में गिरावट, अब कहां करें निवेश? जानें एक्सपर्ट की रायStocks To Watch Today: SBI, Tata Steel, Wipro समेत आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें फोकसबजट सत्र के बीच बड़ा फैसला, लोकसभा ने 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन खत्म कियाकई मंत्रालय रोक सकेंगे कंटेंट! कानून में संशोधन की तैयारी
अन्य समाचार रपया 37 पैसे बढ़कर 62.07 रपये प्रति डालर पर
'

रपया 37 पैसे बढ़कर 62.07 रपये प्रति डालर पर

PTI

- September,26 2013 7:43 PM IST

रिजर्व बैंक ने बैंकों को विदेश से उधार लिए गए रिण की अदला बदली के लिए शर्त आसान कर दी है जिससे डालर की आवक बढी है। निर्यातकों की डालर बिकवाली के कारण भी रपये को बल मिला।

स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी प्रवाह सुधरने का भी रपए पर अनुकूल असर हुआ पर अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डालर में मजबूती के कारण रपए की मजबूती कुछ हद तक सीमित रही।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रपया 62.20 रपये प्रति डालर पर खुला और

एक समय स्थानीय मुद्रा 62.38 तक लुढ़क गयी। बाद में रपया चढ कर 61.98 तक पहुंच गया था। अंत में रपया 37 पैसे 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.07 प्रति डालर पर बंद हुआ। कल रपये में 31 पैसे की तेजी आई थी।

इससे पहले 19 सितंबर को रपया 61.77 रपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज 37.61 अंक की तेजी पर बंद हुआ। सेबी के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल शेयरों में 6 करोड़ 94.4 लाख डालर का निवेश किया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज के कारोबार के लिए संदर्भ दर 62.2260 रपये प्रति डालर और 84.1073 रपये प्रति यूरो निर्धारित की थी।

पौंड, यूरो और जापानी येन के मुकाबले रपये में मजबूती आई।

भाषा राजेश महावीर

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement