Business Standard
Advertisement
₹609 का शेयर जा सकता है ₹880 तक! जेफरीज ने दी BUY रेटिंग, बताया तेजी का ट्रिगरमुंबईकरों पर महंगाई की दोहरी मार! CNG-PNG के साथ ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाहवाई सफर पर बढ़ेगा खर्च! ATF 5.46% महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ेIPO Alerts: आज से खुला दीपा ज्वेलर्स का इश्यू, GMP करीब 31% चढ़ा; पैसा लगाएं?मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार 5 साल में सबसे धीमी, अगस्त में PMI घटकर 52.8 पर आयासुभाष चंद्रा को NCLT से झटका, ₹6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान वाले आदेश पर लगी रोकबैंक जमकर दे रहे लोन: किस सेक्टर में सबसे तेज बढ़ रहा कर्ज?₹14999 लगाकर एक झटके में ₹6226 की कमाई! हाईटेक इंजीनियर्स की 42% प्रीमियम पर लिस्टिंगस्काईवेड एयर सर्विसेज ने किया निराश! 10% नीचे हुई लिस्टिंग; फिर 5% से ज्यादा उछला शेयरGMP ने दिया धोखा! सिंबायोटेक फार्मालैब की फीकी लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 1% नीचे खुला शेयर
अन्य समाचार गुजरात कांग्रेस ने मोदी को दी सार्वजनिक बहस की चुनौती
'

गुजरात कांग्रेस ने मोदी को दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

PTI

- September,14 2012 9:43 PM IST

गुजरात कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके झूठों को दूर करने के लिए सार्वजनिक बहस की चुनौती दी ।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन मोधवादिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार द्वारा राज्य के साथ किए जा रहे अन्याय की पृष्ठभूमि में उनके झूठी बातों पर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती देते हैं ।

अखबारों और टीवी चैनलों में प्रदेश सरकार के विग्यापनों में संप्रग सरकार पर अन्याय का आरोप लगाने का हवाला देते हुए मोधवादिया ने कहा कि प्र्रदेश में 17 सालों के भाजपा शासन के कुशासन को छिपाने के लिए मोदी ने झूठ फैलाने का रास्ता चुना है।

कांग्रेस नेता ने कहा, मैं इस मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि 22 सितंबर तक अपनी मर्जी के किसी भी दिन वह शीर्ष बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, विशेषग्यों की मौजूदगी में उन मुद्दों पर हमसे खुली बहस करें जिसे वह अन्याय के नाम पर उठा रहे हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement