Business Standard
Advertisement
भारत में फिर बढ़ा 4G का क्रेज, 5G फोन की बढ़ती कीमतों ने बदली ग्राहकों की पसंदरुपये को बचाने के लिए रिकॉर्ड डॉलर आए, लेकिन RBI को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत!डीजल ने बनाया रिलायंस के लिए कमाई का मौका! ₹1,766 तक जाएगा शेयर? नुवामा ने बताई बड़ी वजहअल्ट्राटेक की वायर एंड केबल बिजनेस में एंट्री! जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीदGold Silver Price Today: सोना ₹1.55 लाख के नीचे, चांदी ₹2,500 से ज्यादा टूटी, आखिर क्यों गिर रहे भाव?AI की रेस में OpenAI ने मारी बाजी, Anthropic को पीछे छोड़ लॉन्च किया सबसे सक्षम मॉडलघाटे से ₹580 करोड़ मुनाफे का अनुमान! 5% उछला PhysicsWallah; मोतीलाल ओसवाल को 66% तेजी की उम्मीद10 साल में झुग्गी मुक्त होगी मुंबई! धारावी से BEST डिपो तक बदलेगी तस्वीर, CM फडणवीस ने बताया पूरा प्लानकतर से यूरोप तक संकट, भारत में CNG क्यों महंगी हो रही है? पूरी कड़ी समझेंस्पेस में भारत का ‘वॉचडॉग’ तैयार! ISRO का पहला इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 लॉन्च
अन्य समाचार यूपीए की चला चलंती की बेला आ गयी है : नीतीश
'

यूपीए की चला चलंती की बेला आ गयी है : नीतीश

PTI

- September,14 2012 9:43 PM IST

डीजल की कीमतों में बढोतरी के बाद मल्टीब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश की सीमा बढाकर 51 प्रतिशत करने को आत्मघाती बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि रोज रोज ऐसे कदम से लगता है कि यूपीए सरकार का अंत नजदीक आ गया है ।

इंस्टीट्यूश्ंस आफ इंजीनियर्स के एक कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और उसके बाद राज्यों के एतराज के बावजूद रिटेल क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर केंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया है । वर्तमान केंद्र सरकार रोज रोज आत्मघाती निर्णय लेती जा रही है । इससे लगता है कि संप्रग सरकार की चला चलंती :अंत समय: की बेला आ गयी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, संप्रग सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गयी है । महंगाई से निपटने में केंद्र के पास इच्छाशक्ति नहीं है । डीजल की कीमतों में बढोतरी कर केंद्र सरकार ने पहले से ही महंगाई के बोझ से दबी जनता पर और बोझ लाद दिया है ।

उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का जितना विरोध किया जाए कम है । इससे खेती की लागत बढेगी, माल भाड़ा बढ़ेगा, हर चीज की कीमत बढेगी । इसका प्रभाव अन्य क्षेत्रों में भी पड़ेगा । ट्रांसपोर्टर भी अब भाड़ा बढ़ाने की चेतावनी दे रहे हैं ।

भाषा राय एकता

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement