Business Standard
Advertisement
BRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीतिब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान
अन्य समाचार संदिग्ध आतंकवादियों की शीर्ष भाजपा नेताओं को निशाना बनाने की योजना थी
'

संदिग्ध आतंकवादियों की शीर्ष भाजपा नेताओं को निशाना बनाने की योजना थी

PTI

- September,02 2012 4:13 AM IST

बेंगलूर पुलिस ने जिन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, उन्होेंने कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को निशाना बनाने की योजना तैयार की थी। उनका मकसद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना था।

पुलिस सूत्रों ने आज पीटीआई को बताया, पूछताछ के दौरान, उन्होंने :संदिग्ध आतंकवादियों ने: इस बात का खुलासा किया कि वे सत्तारूढ़ पार्टी के एक शीर्ष नेता को निशाना बनाने की योजना तैयार कर रहे थे।

पुलिस की नगर अपराध शाखा उन 12 लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्हें आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा और हूजी से कथित तौर पर जुड़े होने तथा सांसदों, विधायकों और मीडियाकर्मियों को निशाना बनाए जाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी के पास से जब्त लैपटॉप में मौजूद जानकारी एक साइबर अपराध टीम और कुछ कंप्यूटर विशेषग्यों की मदद से प्राप्त कर ली गई है। जांच टीम को संदेह है कि संदिग्धों और उनकी योजनाओं की गतिविधियों के बारे में यह अहम सूचना है।

उन्होंने बताया, अभी तक जिस सूचना का खुलासा हुआ है वह बहुत विस्फोटक है और एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

सूत्रों ने बताया कि मुती उर रहमान सिद्दीकी :आरोपी: नेताओं और कुछ कद्दावर पत्रकारों के बारे में सूचना साझा कर रहा था क्योंकि उनके बीच उसकी पहुंच थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement