Advertisement
AI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौताफीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरानBalrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनीTCS ने AI की दुनिया में खेला बड़ा दांव! 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AI का एक्सेससरकार ने E22, E25, E27 और E30 को दी बड़ी टैक्स छूट, जानें डिटेल्सWipro Buyback: बायबैक शुरू होते ही टूटा विप्रो का शेयर, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंचा
अन्य समाचार उत्तरी भारत में हल्की वर्षा, उत्तरप्रदेश में नदियां उफान पर
'

उत्तरी भारत में हल्की वर्षा, उत्तरप्रदेश में नदियां उफान पर

PTI

- August,10 2013 10:33 PM IST

राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश और बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहाना रहा और तापमान भी सामान्य बना रहा । शहर में 4.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई ।

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री उपर 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

मौसम विभाग के अनुसार कल बादल छाए रहेंगे, कई स्थानों पर बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं ।

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि गंगा नदी फतेहगढ़, कानपुर, गाजीपुर तथा वाराणसी में खतरे के निशान के करीब बह रही है, जबकि बलिया में यह अब भी खतरे के निशान से उपर बह रही है ।

शारदा नदी का जलस्तर लखीमपुर खीरी जिले के पलियाकलां क्षेत्र में अब भी खतरे के निशान से उपर है, जबकि घाघरा नदी बाराबंकी के एल्गिनब्रिज, अयोध्या और बलिया जिले के तुर्तीपार इलाके में लाल निशान से उपर बह रही है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement