facebookmetapixel
Advertisement
SEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दरबढ़ती मांग के बीच उत्पादन बढ़ाएगी टाटा मोटर्स, Sierra EV लॉन्च के बाद सप्लाई पर फोकसHUL AGM: पश्चिम एशिया युद्ध से बढ़ी कच्चे माल की लागत, पहली तिमाही में कारोबार पर पड़ा असरशांति समझौते से कम हुआ जोखिम, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों व AI शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर रहेगी नजर: RBIAdani Vizhinjam Port Deal: MSC की सहयोगी कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी, करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेशघरेलू ऋण बाजार में बहार, शेयरों से मुंह मोड़ भारतीय सरकारी बॉन्ड में विदेशी निवेशकों ने लगाए ₹55,518 करोड़

विरोध के बावजूद नहीं रुकेगी ग्रेट निकोबार पोर्ट परियोजना, तय समय पर होगी पूरी: पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवाल

Advertisement

करीब 48,862 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के दो चरणों को मंजूरी दी जा चुकी है। इसे सरकार द्वारा दी जाने वाली 12,230 करोड़ रुपये की वीजीएफ की आवश्यकता होगी

Last Updated- June 24, 2026 | 12:21 AM IST
Import
प्रतीकात्मक तस्वीर

गालाथेया बे इंटरनैशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल (आईसीटीटी) परियोजना के कड़े विरोध के बावजूद केंद्र सरकार इस परियोजना को निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ाएगी। पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस विषय में संवाददाताओं से कहा, ‘यह नहीं रुकेगी। हम 2028 तक पहला चरण शुरु करेंगे।’

करीब 48,862 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के दो चरणों को मंजूरी दी जा चुकी है। इसे सरकार द्वारा दी जाने वाली 12,230 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतराल फंडिंग (वीजीएफ) की आवश्यकता होगी। फिलहाल इसे कैबिनेट की मंजूरी की प्रतीक्षा है। वित्त मंत्रालय की निजी-सार्वजनिक भागीदारी अप्रेजल समिति (पीपीपीएसी) इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

कांग्रेस लगातार इस परियोजना के विरुद्ध अभियान चला रही है। उसका कहना है कि यह पर्यावरण और आदिवासी समुदायों को नुकसान पहुंचाएगी। सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश ने सोनोवाल को पत्र लिखकर प्रस्तावित परियोजना की स्वामित्व संरचना पर स्पष्टीकरण मांगा। उधर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार ने कोरल मैप्स को फिर से बनाया है और परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए परामर्श प्रक्रिया को दरकिनार किया है।

राहुल गांधी ने 5 जून को द्वीपों का दौरा करने के बाद एक वीडियो में कहा था, ‘आप कैसा भारत विरासत में चाहते हैं? ऐसा भारत जहां वर्षा वनों को कसीनो के लिए जमींदोज कर दिया गया हो, कोरल रीफ्स को नक्शों से मिटा दिया गया हो, आदिवासी समुदायों को उनकी जमीन से बेदखल कर दिया गया हो और हमारी सांस लेने की हवा जहर में बदल गई हो? या ऐसा भारत जहां प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित हो, हमारे आदिवासी समुदाय सुरक्षित हों, और प्रगति प्रकृति के साथ चले, उसके खिलाफ नहीं।’

सोनोवाल ने इन दावों का खंडन किया कि स्थानीय समुदाय परियोजना के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने लोगों से मुलाकात की है। उनका मानना है कि हमें शीघ्र विकास शुरू करना चाहिए। उनका मानना है कि यह इलाका लंबे समय से अलग-थलग है और वे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बंदरगाह, टाउनशिप और अन्य बुनियादी ढांचों की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि इन द्वीपों के लोग आर्थिक विकास चाहते हैं। इस परियोजना से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुल वन क्षेत्र का 1.82 प्रतिशत प्रभावित होगा जिसमें लगभग 18.6 लाख पेड़ हैं। सरकार ने कहा है कि अधिकतम 7,11,000 पेड़ काटे जाने की संभावना है जो 49.86 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में आते हैं। चूंकि द्वीपों में पहले से ही 75 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र है इसलिए स्थानीय स्तर पर प्रतिपूरक वनीकरण नहीं किया जा सकता। सरकार यह वनीकरण हरियाणा

में करेगी।

सोनोवाल ने कहा, ‘हमने सभी कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों से सक्रिय रूप से परामर्श किया है। दो प्रमुख चिंताएं थीं-लेदरबैक कछुए और कोरल जोन। हमने कछुओं के प्रजनन क्षेत्र को सुरक्षित रखा है और सुनिश्चित किया है कि कोई पर्यावरणीय विनाश न हो। हमने अपनी जांच परख में कोई जल्दबाजी नहीं की है।’

Advertisement
First Published - June 24, 2026 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement