facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

ARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Advertisement

25 जून को कार कंपनियों के साथ हुई बैठक में एआरएआई पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए एक ही सुझाई गई विनिमय दर अपनाने पर सहमत हो गया

Last Updated- June 30, 2026 | 10:50 PM IST
Auto PLI

ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) ने वाहन उद्योग की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत घरेलू मूल्य संवर्धन (डीवीए) की गणना के लिए वित्त वर्ष 27 में विदेशी मुद्रा विनिमय की दो निश्चित दरों का इस्तेमाल करने का अपना प्रस्ताव वापस लेने पर सहमति जताई है। बिज़नेस स्टैंडर्ड को पता चला है कि ऑडिट की मुश्किलों और कागजी काम बढ़ने की वजह से वाहन कंपनियों के विरोध के बाद एआरएआई ने यह फैसला लिया है।

25 जून को कार कंपनियों के साथ हुई बैठक में एआरएआई पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए एक ही सुझाई गई विनिमय दर अपनाने पर सहमत हो गया। यह फैसला एआरएआई के उस प्रस्ताव के एक सप्ताह से भी कम समय बाद आया है, जिसमें साल के दौरान दो अलग-अलग निश्चित विनिमय दरों का इस्तेमाल करने की बात कही गई थी।

डीवीए किसी वाहन के मूल्य का वह हिस्सा (राजस्व के लिहाज से) होता है, जो भारत में ही सृजित किया गया हो। वाहन पीएलआई योजना के तहत प्रोत्साहन पाने के लिए किसी वाहन के मॉडल में आम तौर पर कम से कम 50 प्रतिशत डीवीए जरूरी होता है। यानी वाहन की एक्स-फैक्टरी कीमत में विदेशों से आयात की गई चीजों का मूल्य 50 प्रतिशत से कम होनी चाहिए।

पिछले एक साल में रुपये की कीमत में काफी गिरावट आ चुकी है, खासकर 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में शुरू हुए टकराव के बाद, जब इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमले किए थे।

Advertisement
First Published - June 30, 2026 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement