facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

TD Power के आईपीओ डिस्क्लोजर को लेकर इनगवर्न रिसर्च ने Sebi को लिखा पत्र

Advertisement

प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म ने कहा कि बाजार नियामक को 2011 के आईपीओ विवरणिका की जांच करनी चाहिए।

Last Updated- October 15, 2023 | 10:45 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

इनगवर्न रिसर्च सर्विसेज ने टीडी पावर सिस्टम्स (TD Power Systems) की साल 2011 की आईपीओ विवरणिका में कथित तौर पर तथ्यों को छुपाने व गलतबयानी के मामले में बाजार नियामक सेबी को पत्र लिखा है।

इनगवर्न ने 5 अक्टूबर के पत्र में लिखा है, हमें टीडी पावर के शेयरधारकों के करार और व्हिसलब्लोअर के टर्मिनेशन लेटर समेत कई दस्तावेज मिले हैं। कंपनी के आईपीओ दस्तावेज में कई गलत बयान थे और ऐसे में जनहित में बाजार नियामक सेबी इस मामले की जांच करे।

कॉरपोरेट गवर्नेंस एडवाइजरी फर्म ने कहा है कि आईपीओ दस्तावेज के पृष्ठ संख्या 134 में कहा गया है, हमारी कंपनी ने शेयरधारकों के साथ कोई करार नहीं किया है, जो गलतबयानी है क्योंकि विजय किर्लोस्कर, निखिल कुमार व एम. खरीचा और टीडी पावर सिस्टम्स ने 18 जुलाई, 2001 को शेयर खरीद व शेयरधारक करार किया था।

इनगवर्न ने कहा, हालांकि शेयरधारकों का यह करार 6 जनवरी, 2011 को (आईपीओ से ठीक पहले) समाप्त कर दिया गया था, ऐसे में यह बयान कि टीडी पावर ने शेयरधारकों के साथ कोई करार नहीं किया है, जानबूझकर दिया गया गलत बयान है।

बेंगलूरु की उपकरण निर्माता टीडी पावर सिस्टम्स का गठन 1999 में किर्लोस्कर ने किया था। चेयरमैन व निदेशक के तौर पर किर्लोस्कर ने जून 1999 में इस्तीफा दे दिया था और टीडी पावर के बोर्ड ने खरीचा को निदेशक के तौर पर नामित किया था।

इनगवर्न के पत्र के मुताबिक, मीडिया की हालिया रिपोर्ट से हमें पता चलता है कि किर्लोस्कर व किर्लोस्कर की विभिन्न इलेक्ट्रिक कंपनी केईसी ट्रस्ट के पास टीडी पावर के शेयर थे, जिसे एमके, उनके परिवार के सदस्य व इकाइयों को हस्तांतरित किया गया, जो ट्रस्ट के पास था। ऐसे में उल्लेखनीय यह है कि टीडी पावर की आईपीओ विवरणिका में इस संबंध में कोई डिस्क्लोजर देखने को नहीं मिला।

इस साल टीडी पावर प्रवर्तक समूह व किर्लोस्कर के बीच स्वामित्व के विवाद को लेकर सुर्खियों में था, जिन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में टीडी पावर के प्रवर्तकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अगस्त में इनगवर्न ने टीडी पावर में गवर्नंस को लेकर अपनी चिंता पर एक नोट जारी किया था। उसने कहा था कि कंपनी को पूर्ण डिस्क्लोजर व संपूर्ण तथ्य अपने शेयरधारकों के सामने तत्काल रखना चाहिए, जो किर्लोस्कर की तरफ से दर्ज मुकदमे से संबंधित है।

इस संबंध में टीडी पावर ने बिजनेस स्टैंडर्ड की तरफ से ईमेल के जरिए मांगी गई जानकारी नहीं दी।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement