facebookmetapixel
Advertisement
US-Israel Strikes On Iran: ईरान की धमकी पर अमेरिका आगबबूला, ट्रंप बोले अबकी बार होगा करारा प्रहारMCap: सिर्फ सात दिनों में 2.18 लाख करोड़ का नुकसान, टॉप 10 में 9 दिग्गजों की दौलत घटी; जानें किसे लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया में जंग की आहट, शेयर बाजार पर संकट के बादलIran-Israel conflict: इजरायल-ईरान टकराव से तेल बाजार में भूचाल, भारत की जेब पर कितना पड़ेगा असर?US-Israel Attack Iran: दुबई में जहां ठहरी थीं PV Sindhu, वहीं पास हुआ धमाका, कोच को भागकर बचानी पड़ी जानUS-Israel Attack Iran: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, अब होगा अब तक का सबसे खतरनाक ऑपरेशन!ईरान के सरकारी टीवी ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि , 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणाDividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई- एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तां

वाणिज्यिक पत्रों व जमा प्रमाणपत्रों में सीबीडीसी की प्रायोगिक परियोजना संभव

Advertisement

1 नवंबर 2022 को भारत के केंद्रीय बैंक ने सरकारी बॉन्डों के निपटान के लिए सीबीडीसी के लिए थोक प्रायोगिक योजना शुरू की थी।

Last Updated- May 06, 2024 | 10:23 PM IST
The pace of adoption of digital currency is slow, lack of awareness is the reason

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि रिजर्व बैंक वाणिज्यिक पत्रों (CP) और जमा प्रमाणपत्रों (सीडी) में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के होलसेल सेग्मेंट के लिए प्रायोगिक परियोजना शुरू कर सकता है।

दास ने कहा कि हालांकि यूपीआई के साथ इंटरऑपरेटिबिलिटी के माध्यम से सीबीडीसी के खुदरा लेनदेन की मात्रा बढ़कर 10 लाख प्रतिदिन पर पहुंच गई है, खुदरा यूजर्स लगातार यूपीआई को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सीबीडीसी के व्यापक आर्थिक असर, खासकर मौद्रिक नीति और बैंकिंग क्षेत्र पर असर को समझने के लिए लेनदेन की मात्रा और बढ़ाने की जरूरत है।

ऑफलाइन उपयोग और प्रोग्राम के योग्य होने की सुविधाओं की शुरूआत के साथ सीबीडीसी के लाभ अधिक स्पष्ट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक परियोजना का प्राथमिक मकसद बैंक जमा को लेकर ग्राहकों के व्यवहार को समझना है।

स्विटजरलैंड के बासेल में बीआईएस इनोवेशन समिट 2024 के दौरान दास ने कहा, ‘अब आगे चलकर सिक्योरिटी, सिक्योरिटी टोकनाइजेशन फीचर्स सहित वाणिज्यिक पत्र, जमा प्रमाण पत्र जैसे अन्य इंस्ट्रूमेंट को प्रायोगिक तौर पर आजमाए जाएंगे।’

1 नवंबर 2022 को भारत के केंद्रीय बैंक ने सरकारी बॉन्डों के निपटान के लिए सीबीडीसी के लिए थोक प्रायोगिक योजना शुरू की थी। एक महीने के बाद रिटेल सीबीडीसी की प्रायोगिक योजना शुरू हुई।

दास ने कहा, ‘हमने यूपीआई के साथ सीबीडीसी की इंटरऑपरेटेबिलिटी भी सक्षम की है। इसमें लेनदेन की संख्या 10 लाख प्रतिदिन के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, लेकिन अभी भी हम देख रहे हैं कि खुदरा यूजर्स यूपीआई को तरजीह दे रहे हैं। निश्चित रूप से हम उम्मीद कर रहे हैं कि आगे चलकर इसमें बदलाव होगा।’

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement