facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

अब क्या करेंगे Elon Musk? 57.5 फीसदी यूजर्स ने कहा- छोड़ दें ट्विटर सीईओ का पद

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 7:17 PM IST
Elon Musk

ट्विटर प्रमुख ईलॉन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर सोमवार को एक पोल शुरू किया, जिसमें उन्होंने यूजर्स से पूछा कि क्या उन्हें सोशल मीडिया साइट के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए या नहीं।

इस पोल पर लगभग 57.5 फीसदी वोट ‘हां’ के लिए आए, यानी ये लोग चाहते हैं कि मस्क ट्विटर CEO का पद छोड़ दें, जबकि 42.5 फीसदी लोगों ने ‘ना’ पर वोट दिया। एलन मस्क के इस पोल में 1 करोड़ 75 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया ।

मस्क ने लोगों से यह अपील ऐसे समय की है जब सोशल मीडिया कंपनी के विवादास्पद नीतिगत बदलावों के परिणामस्वरूप कंपनी के भीतर व्यापक उथल-पुथल मची हुई है।

मस्क ने अपने 12.2 करोड़ फॉलोअर्स से इस विषय पर सर्वेक्षण में शामिल होने की अपील करते हुए रविवार को ट्वीट किया, ‘क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? मैं इस सर्वेक्षण के परिणामों का पालन करूंगा।’ मस्क ने बाद में एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘आप वोट करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आप जो चाहते हैं वह आपको प्राप्त हो सकता है।’

अरब अमरीकी डालर में ट्विटर को खरीदने और अक्टूबर के अंत में इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार संभालने के बाद से, 51 वर्षीय उद्योगपति के कदमों से एक के बाद विवाद उत्पन्न हुए हैं। मस्क ने ट्विटर पर यह भी घोषणा की कि आगे बढ़ने के विषय पर बड़े नीतिगत बदलावों पर भी सर्वेक्षण किया जाएगा। ‘बीबीसी’ ने बताया कि यह सर्वेक्षण ऐसे समय सामने आया है जब ट्विटर का कहना है कि वह ऐसे अकाउंट को बंद कर देगा जो केवल अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए बनाये गए हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement