facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछाल

iPhone 16 की बिक्री में आई तेजी, आईफोन 15 के मुकाबले ज्यादा मिले ग्राहक

Advertisement

आईफोन 16 प्रो की खुदरा कीमत ₹1.19 लाख से शुरू होकर 1 टेराबाइट स्टोरेज मॉडल के लिए ₹1.69 लाख तक है। आईफोन प्रो मैक्स की कीमत ₹1.44 लाख से शुरू होकर ₹1.84 लाख तक है।

Last Updated- November 05, 2024 | 10:11 PM IST
Apple India Supplier Network

काउंटरपॉइंट रिसर्च के शुरुआती अनुमानों के अनुसार अपनी पेशकश के बाद पहले महीने में ही आईफोन 16 (iPhone 16) की बिक्री आईफोन 15 (iPhone 15) के मुकाबले सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़ी है। नई सीरीज की बिक्री 20 सितंबर से पूरे देश में शुरू हुई और 13 सितंबर से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई थी।

बिक्री में वृद्धि टॉप ऐंड आईफोन 16 प्रो सीरीज (प्रो और प्रो मैक्स) की मदद से संभव हुई है, जिसे शुरू में आयात किया जाता था, लेकिन अब फॉक्सकॉन इसे भारत में ही बना रही है।

काउंटरपॉइंट में शोध निदेशक तरुण पाठक का कहना है, ‘हमारे आरंभिक आंकड़ों से 15 सीरीज की तुलना में बिक्री के पहले महीने में 16 सीरीज की सालाना 8 प्रतिशत वृद्धि का संकेत मिलता है।’

शोध कंपनी के अनुसार भारतीय बाजार में जहां पहले महीने में आईफोन 16 की बिक्री में अच्छी वृद्धि देखी गई, वहीं अमेरिका में यह पिछले आईफोन 15 मॉडल की तुलना में पहले चार हफ्तों की बिक्री में 1 फीसदी पीछे है। हालांकि चीन में पहले तीन सप्ताह में नए मॉडल में 20 प्रतिशत की शानदार बिक्री वृद्धि दर्ज की गई। उसे भारत की तरह टॉप-ऐंड मॉडलों से मदद मिली है।

भारत का त्योहारी सीजन दीवाली के साथ समाप्त हो जाता है (यह लगभग 35 दिनों का होता है) और इस वर्ष 3.5 करोड़ से अधिक फोन बिकने की उम्मीद है जो मात्रा के मामले में पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत और मूल्य के मामले में पिछले वर्ष के मुकाबले 9 प्रतिशत की वृद्धि है।

आईफोन 16 प्रो की खुदरा कीमत 1.19 लाख रुपये से शुरू होकर 1 टेराबाइट स्टोरेज मॉडल के लिए 1.69 लाख रुपये तक है। आईफोन प्रो मैक्स की कीमत 1.44 लाख रुपये से शुरू होकर 1.84 लाख रुपये तक है। आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय उपभोक्ता कंपनियों की प्रीमियम पेशकशों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

काउंटरपॉइंट के अनुसार आईफोन की करीब 45 प्रतिशत बिक्री ऑनलाइन होती है और उसके स्टोरों की कुल बिक्री में एक अंक की भागीदारी है। शेष बिक्री पूरे देश में डीलरों के नेटवर्क के जरिये होती है।

ऐपल (Apple) और सैमसंग (Samsung) की वजह से त्योहारी सीजन के शुरुआती चरण (26 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच) अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट (45,000 रुपये से अधिक) में 12 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि ऐपल आईफोन 16 का असर कम था क्योंकि इस दौरान यह कुछ दिन के लिए ही उपलब्ध था। इस दौरान ऐपल के आईफोन 15 और 13 अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन थे।

Advertisement
First Published - November 5, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement