facebookmetapixel
Advertisement
TVS ने रचा नया इतिहास, होसुर प्लांट में शुरू हुआ नॉर्टन बाइक का उत्पादनभारत समेत 15 देशों तक पहुंचा एन्थ्रोपिक का साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट ‘ग्लासविंग’, AI से खामियां खोजने पर जोर2 साल में हीरो की सभी बाइक होंगी फ्लेक्स-फ्यूल तैयार, एथनॉल ईंधन पर बड़ा दांवEditorial: अमेरिकी शुल्क के नए दांव से व्यापार समझौते पर बढ़ेगी अनिश्चितताकॉकरोच जनता पार्टी बनी युवाओं के राजनीतिक गुस्से का वायरल प्रतीकTax Rebates: क्या FY26 के आंकड़े टैक्स रियायतों पर नए सिरे से सोचने का संकेत हैं?FY27 में हाउसिंग की मांग मजबूत मगर बढ़त रह सकती है सुस्त, चुनिंदा डेवलपर्स पर दांव लगाने की सलाहम्युचुअल फंड्स की खरीदः अप्रैल में रही सुस्त, मई में बढ़ोतरी जबरदस्त Stock Market: आईटी शेयरों में बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल से फिसले बाजार RBI T-Bill Auction: साप्ताहिक नीलामी में आरबीआई ने नकारी ट्रेजरी बिल की बोली

Tata Motors ने यात्री वाहन उत्पादन में 50 लाख का आंकड़ा पार किया

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 1:37 PM IST
Tata Motors

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने यात्री वाहन उत्पादन के मामले में संयुक्त रूप से 50 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने 10 लाख यात्री वाहनों का आंकड़ा 2004 में , और 20 लाख वाहन निर्माण का आंकड़ा 2010 में पार किया था।

टाटा मोटर्स ने 30 लाख का आंकड़ा 2015 में जबकि 40 लाख वाहन निर्माण का आंकड़ा 2020 में पार किया था। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, “प्रत्येक 10 लाख से अगले आंकड़े तक जाने की यह यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी है।”

कंपनी ने कहा कि उसने कोविड महामारी और पूरी दुनिया के वाहन उद्योग को प्रभावित करने वाले सेमीकंडक्टर की कमी के संकट के बावजूद तीन साल के भीतर 40 लाख कारों से 50 लाख इकाइयों तक पहुंचने का कारनामा कर दिखाया।

टाटा मोटर्स 50 लाख यात्री वाहनों का उत्पादन करने की उपलब्धि पर देशभर में अपने ग्राहकों और कर्मियों के साथ जश्न मनाने के लिए अभियान चलाएगी। कंपनी ने कहा कि उसकी सभी विनिर्माण इकाइयों और क्षेत्रीय कार्यालयों पर एक माह तक उत्सव मनाया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement