facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Volvo Cars India को 2025 में स्थिर बिक्री की उम्मीद, लॉन्च की नई XC60 हाइब्रिड

Advertisement

इस माइल्ड हाइब्रिड वाहन की कीमत 71.9 लाख रुपये होगी। वोल्वो साल 2025 के अंत तक ईएक्स30 इलेक्ट्रिक वाहन लाएगी।

Last Updated- August 01, 2025 | 11:13 PM IST
Volvo

स्वीडन की दिग्गज कार कंपनी वोल्वो कार्स इंडिया को उम्मीद है कि साल 2025 में बिक्री स्थिर रहेगी। विदेशी मुद्रा की विनिमय दर और व्यापक आर्थिक कारक जैसे कई कारणों से ऐसा हो सकता है।

वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, ‘हमने अनुमान लगाया था कि यह वर्ष मामूली वृद्धि वाला वर्ष होगा और यह उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह व्यापक और सूक्ष्म कारकों का संयोजन है।’ उन्होंने कहा कि कई कारणों से यह वर्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। त्योहारी सीजन कुछ अच्छी खबरें लेकर आएगा तथा चीजें बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि साल 2026 और 2027 बेहतर वर्ष होंगे तथा वे इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।

मार्च में एक्ससी90 पेश करने के बाद शुक्रवार को वोल्वो ने नई एक्ससी60 पेश की। इस माइल्ड हाइब्रिड वाहन की कीमत 71.9 लाख रुपये होगी। वोल्वो साल 2025 के अंत तक ईएक्स30 इलेक्ट्रिक वाहन लाएगी।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement