facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

भारत निर्मित सार्वजनिक ढांचा दुनिया भर में अपनाया जा रहा

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्या​धिकारी सत्य नडेला ने आज कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकियों द्वारा संचालित वस्तुओं का सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वै​श्विक स्तर पर भी लागू है।

Last Updated- January 05, 2023 | 10:49 PM IST

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्या​धिकारी सत्य नडेला ने आज कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकियों द्वारा संचालित वस्तुओं का सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वै​श्विक स्तर पर भी लागू है।

नडेला ने बेंगलूरु में माइक्रोसॉफ्ट के ‘फ्यूचर रेडी समिट’ कार्यक्रम में कहा कि इसमें वै​श्विक स्तर पर 100 प्रतिशत व्यावहारिकता है। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और सभी कार्यक्रमों (योजनाएं) तथा इंडिया स्टैक (भारत में प्रौद्योगिकी के प्रसार) ने एक साथ मिलकर ऐसा अच्छ चक्र निर्मित किया है, जो दुनिया में किसी भी चीज से हटकर है। मुझे लगता है कि ये दोनों वे सबसे बड़े योगदान हैं, जो भारत दुनिया को दे सकता है। यह विचार कि सार्वजनिक रूप से अच्छा डिजिटल बुनियादी ढांचा हो, बहुत अच्छी बात है लेकिन इससे भी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि यह आम आदमी के उपयोग के लिए उपलब्ध है।

नडेला इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी चेयरमैन और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के पूर्व चेयरमैन नंदन नीलेकणि के साथ बातचीत कर रहे थे।

यह पूछे जाने पर कि सार्वजनिक वस्तुओं की डिलिवरी के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के मामले में भारत कहा है, नीलेकणि ने कहा ‘मुझे लगता है कि हम सफर के आधे रास्ते पर हैं। बड़ा दृ​ष्टिकोण आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकियों की शक्ति का लाभ उठाते हुए डिजिटल-फर्स्ट अर्थव्यवस्था और समाज का निर्माण करना तथा आ​र्थिक वृद्धि लाकर लोगों के जीवन में सुधार लाना है।’

नीलेकणि ने कहा ‘वर्ष 2016 में, हमारे पास 1,000 स्टार्टअप थे और आज हमारे पास 90,000 स्टार्टअप हैं। कई डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं ने वास्तव में इस उद्यमशीलता के विकास को सक्षम किया है। जियो ईकेवाईसी की वजह से एक दिन में 10 लाख ग्राहकों तक पहुंचने में सक्षम रही। भुगतान वृद्धि के कारण जेरोधा सबसे बड़ी ब्रोकिंग कंपनी बन गई।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement