facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

HP ने भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए Google के साथ मिलाया हाथ

Advertisement

एचपी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, क्रोमबुक उपकरणों का निर्माण चेन्नई के पास फ्लेक्स फैसिलिटी में किया जाएगा।

Last Updated- September 28, 2023 | 12:56 PM IST
Google

पीसी निर्माता एचपी ने दो अक्टूबर से भारत में क्रोमबुक के निर्माण के लिए गूगल के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एचपी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, क्रोमबुक उपकरणों का निर्माण चेन्नई के पास फ्लेक्स फैसिलिटी में किया जाएगा।

एचपी वहां अगस्त 2020 से लैपटॉप तथा डेस्कटॉप की एक श्रृंखला का उत्पादन कर रहा है।

यह भी पढ़ें : नोएडा में बनेंगे Xiaomi के स्मार्टफोन, जानें क्यों करना पड़ा Dixon Technologies के साथ करार?

एचपी इंडिया के वरिष्ठ निदेशक (पर्सनल सिस्टम) विक्रम बेदी ने कहा, ‘‘ भारत में क्रोमबुक लैपटॉप के निर्माण से भारतीय छात्रों की किफायती पीसी तक आसान पहुंच मुमकिन होगी। अपने विनिर्माण परिचालन का और विस्तार करके हम सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का समर्थन करना जारी रखेंगे।’’

गूगल के शिक्षा प्रमुख (दक्षिण एशिया) बानी धवन ने कहा, ‘‘ एचपी के साथ क्रोमबुक का स्थानीय स्तर पर उत्पादन भारत में शिक्षा के डिजिटल बदलाव के समर्थन को जारी रखने के हमारे प्रयासों के अनुरूप है।’’

 

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement