facebookmetapixel
Advertisement
डॉलर के मुकाबले ​रुपया फिसलकर ₹95.77 पर, शुरुआती कारोबार में 39 पैसे की भारी गिरावटQ1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमानहोर्मुज पर बढ़ा संकट! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, खाड़ी देशों तक पहुंची जंगGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भावGold ETF में पैसा लगाने का सही समय? एक्सपर्ट ने बताया कितना निवेश करें और किस रणनीति से करेंदेशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनबंदरगाह पर नहीं, बाहर फंसा कारोबार! JNPA में जाम से सामने आई सप्लाई चेन की बड़ी कमजोरीCrude Oil Price: तेल बाजार में मचा हड़कंप! अमेरिका-ईरान टकराव के बीच ब्रेंट 79 डॉलर के पारAI Agent बढ़ेंगे, लेकिन खर्च कैसे घटेगा? TCS CEO ने बताया पूरा प्लान

Hero MotoCorp ने ई-स्कूटर VIDA V1 Pro के बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 12:01 PM IST
Hero

देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी घटने के बाद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो की कीमत में करीब 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि एक जून से लागू हो गई है।

कंपनी का प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो अब फेम-दो सब्सिडी और पोर्टेबल चार्जर सहित 1,45,900 रुपये में उपलब्ध होगा। यह पहले के दाम से करीब 6,000 रुपये की वृद्धि है।

इस बारे में संपर्क करने पर कंपनी के एक डीलर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फेम-दो के तहत एक जून से सब्सिडी में कटौती का ज्यादातर बोझ कंपनी ने खुद वहन किया और ग्राहकों पर इसका काफी सीमित भार डाला है।

इस बारे में कंपनी से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम सब्सिडी सीमा को (कारखाना मूल्य) 40 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

उद्योग के सूत्रों के अनुसार, फेम-दो में संशोधन के बाद सब्सिडी में लगभग 32,000 रुपये प्रति इकाई की कमी आई है। पहले ही कई इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी हैं। टीवीएस मोटर ने कहा है कि फेम-दो योजना में संशोधन के बाद उसने अपने मॉडल आईक्यूब का दाम संस्करणों के आधार पर 17,000 से 22,000 रुपये बढ़ाया है।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 12:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement