facebookmetapixel
Advertisement
Personal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करेंMilk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

Apple iPhone 15 series: प्री-बुकिंग करने वालों के लिए खुशखबरी! इन मॉडलों की समय से पहले हो सकती है डिलिवरी 

Advertisement

नवंबर की पहली छमाही में ही इन Apple iPhone 15 मॉडलों की डिलिवरी होने की संभावना है।

Last Updated- September 18, 2023 | 7:56 PM IST
भारत से आईफोन का निर्यात 2023-24 में दोगुना होकर 12.1 अरब डॉलर पर पहुंचा , iPhone exports from India to double to $12.1 billion in 2023-24

Apple iPhone 15 series:  Apple ने हाल ही में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया है। भारत में इस सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 22 सितंबर से iPhone 15 की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। Apple ऑनलाइन स्टोर पर कुछ मॉडलों और कॉन्फ़िगरेशन के लिए डिलिवरी का समय कम हो गया है। नवंबर की पहली छमाही में ही इन मॉडलों की डिलिवरी होने की संभावना है।

iPhone 15 Pro Max जो इस सीरीज में एक टॉप-एंड मॉडल है, ब्लू टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम कलर वेरिएंट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलिवरी अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में हो सकती है। इसी तरह से नेचुरल टाइटेनियम और व्हाइट टाइटेनियम कलर वेरिएंट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलिवरी नवंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। सभी स्टोरेज ऑप्शन में डिलिवरी का समय एक समान है।

इसी तरह, आप iPhone 15 Pro को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, और यह आपके द्वारा चुने गए कलर और स्टोरेज के साथ अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में  डिलिवरी के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि, एकमात्र अपवाद व्हाइट टाइटेनियम कलर वैरिएंट में हाईएस्ट कैपेसिटी वाला 1टीबी स्टोरेज मॉडल है, जिसे 22 सितंबर को ऐप्पल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Also read: Apple iPhone बनाने वाली Foxconn भारत में करेगी दोगुना इन्वेस्टमेंट, डबल होगा रोजगार

वेनिला iPhone 15 और iPhone 15 Plus की डिलिवरी का समय भी कम हो गया है, लेकिन पहले से निर्धारित तारीख से बहुत दूर नहीं है। iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में डिलिवरी के लिए उपलब्ध हैं।

बता दें कि 12 सितंबर को लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज फिलहाल भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वेनिला iPhone 15 और iPhone 15 Plus पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन और 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। प्रत्येक स्टोरेज वेरिएंट की कीमत नीचे दी गई है।

iPhone 15 (128GB): Rs 79,900
iPhone 15 (256GB): Rs 89,900
iPhone 15 (512GB): Rs 1,09,900
iPhone 15 Plus (128GB): Rs 89,900
iPhone 15 Plus (256GB): Rs 99,900
iPhone 15 Plus (512GB): Rs 1,19,900

iPhone 15 Pro और 15 Pro Max ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम और नेचुरल टाइटेनियम कलर ऑप्शन और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। प्रत्येक स्टोरेज वेरिएंट की कीमत नीचे दी गई है।

iPhone 15 Pro (128GB): Rs 1,34,900
iPhone 15 Pro (256GB): Rs 1,44,900
iPhone 15 Pro (512GB): Rs 1,64,900
iPhone 15 Pro (1TB): Rs 1,84,900
iPhone 15 Pro Max (256GB): Rs 1,59,900
iPhone 15 Pro Max (512GB): Rs 1,79,900
iPhone 15 Pro Max (1TB): Rs 1,99,900

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement