facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

EV चार्जिंग बाजार में 35 फीसदी भागीदारी चाहती है एवर

Advertisement

एवर ने खुलासा किया है कि अब तक उसने इ​क्विटी के जरिये 25 करोड़ और ऋण से 16 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Last Updated- January 08, 2024 | 11:17 PM IST
Government's emphasis on development of strong charging infrastructure for e-mobility: HD Kumaraswamy ई-मोबिलिटी के लिए मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सरकार का जोर: एच डी कुमारस्वामी

ईवी चार्जिंग समाधान प्रदाता एवर ने अगले 2-3 साल में वाणिज्यिक वाहन चार्जिंग बाजार में 35 प्रतिशत भागीदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने 2024 के अंत तक 250-300 करोड़ रुपये के निवेश से यह लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है।

इस समय करीब 10 प्रतिशत की बाजार भागीदारी वाली एवर दैनिक आधार पर करीब 1,500 इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करती है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या इस समय करीब 25,000 है।

एवर ने खुलासा किया है कि अब तक उसने इ​क्विटी के जरिये 25 करोड़ और ऋण से 16 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस तरह से उसने अब तक 41 करोड़ रुपये जुटाए हैं। फिलहाल मिड-2024 सीरीज ए फंडिंग राउंड में शामिल कंपनी अतिरिक्त 30-35 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है।

Also read: बिक्री के लिहाज से 2023 शानदार रहा मगर कारों का स्टॉक 75 फीसदी ज्यादा

विस्तार योजनाओं के मद्देनजर कंपनी ने 2024 के अंत तक इ​क्विटी से 160 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

एवर के सह-संस्थापक चंद्रेश सेठिया ने कहा, ‘प्रतिस्प​र्धियों के विपरीत एवर अपना स्वयं का हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर विकसित करती है, जिससे परिचालन लागत कम आती है और विश्वसनीयता बढ़ती है। यही भरोसा उबर की भारतीय इकाई, एवरेस्ट फ्लीट जैसे प्रमुख ग्राहकों के लिए मुख्य आकर्षण रहा है।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement