facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

भारत में लॉन्च हुई TATA की Altroz iCNG कार, केवल 21 हजार देकर करें बुक

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 7:40 PM IST
TATA's Altroz ​​iCNG car launched in India, book by paying only 21 thousand

टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) ने आज अपनी हैचबैक CNG कार (Hatchback CNG Car) TATA Altroz की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि इस CNG वेरिएंट कार को 21,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बुक किया जा सकता है।

कंपनी Altroz iCNG Premium के सभी मॉडलों पर 3 साल या 100,000 किलोमीटर पूरा होने तक की वॉरंटी देगी। Tata ने Altroz की इस हैचबैक CNG कार को इस साल के शुरुआत में नोएडा में हुए Auto Expo 2023 में शोकेस किया था। Tata Motors इससे पहले भी दो CNG वर्जन की कार लॉन्च कर चुकी है। कंपनी पहले ही Tiago और Tigor को CNG वर्जन के साथ भारतीय बाजार में पेश कर चुकी है।

क्या हैं इसके फीचर्स

कंपनी ने ट्वीट कर कहा कि यह कार भारत की पहली ऐसी कार होगी जो डबल सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी पर आधारित है। Tata Altroz ​​CNG वर्जन कार को चार वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें XE, XM+, XZ और XZ+ मॉडल शामिल हैं। ये कारें चार रंगों में उपलब्ध होंगी, जिसमें ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड, ऑर्केड ग्रे और अवेन्यू वॉइट शामिल हैं। इसके अलावा इस कार में लेदर सीट्स, क्रूज कंट्रोल ऑटो ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, जैसे कई फीचर्स उपलब्ध हैं।

डबल सिलेंडर के फायदे

टाटा की ये नयी हैचबैक कार ट्विन सिलिंडर टेक्नोलॉजी पर आधारित है जिसकी वॉटर कैपेसिटी 30 लीटर प्रति सिलेंडर है। यानी इन दोनों सिलेंडर की कुल मिलाकर 60 लीटर की वॉटर कैपेसिटी है। Tata Altroz iCNG कार की सबसे बेहतरीन बात ये है कि इसमें दो सिलेंडर होने के बावजूद स्पेस की कमी बिल्कुल नहीं है। इन दोनों सिलेंडर को लगेज एरिया के नीचे ऐसा सेट किया गया है कि बूट स्पेस में कमी नहीं आएगी।

Tata Altroz iCNG में गैस लीक डिटेक्शन का भी फीचर जोड़ा गया है। इससे कार गैस के लीक होने पर ऑटोमेटिक पता लगा लेगी। इसके अलावा गैस की रीफिलिंग करते समय भी किसी दुर्घटना से बचाने के लिए कंपनी ने माइक्रो स्विच की भी सुविधा दी है ताकि जब गैस की रीफिलिंग की जा रही हो तो कार स्विच ऑफ रहे।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement