facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल

Bajaj Auto का बड़ा दांव: ₹7,765 करोड़ में ऑस्ट्रियन बाइक कंपनी KTM खरीदने की तैयारी

Advertisement

Bajaj Auto ने कहा कि वह संयुक्त विकास कार्यक्रम के तहत भारत से बाहर ऑपरेट हो रहे KTM बिजनेस को आगे बढ़ाना जारी रखेगी।

Last Updated- May 22, 2025 | 4:08 PM IST
Bajaj Auto

बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Ltd) अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडरी कंपनी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स (Bajaj Auto International Holdings) के माध्यम से आर्थिक संकट से जूझ रही ऑस्ट्रियाई बाइक मैन्युफैक्चरर कंपनी केटीएम (KTM) में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रही है। बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी ने 80 करोड़ यूरो (लगभग ₹7,765 करोड़) के डेट फंडिंग की व्यवस्था की है।

KTM का बहुलांश हिस्सेदार बन जाएगा Bajaj Auto

बजाज ऑटो ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस कदम और अपेक्षित मंजूरी मिलने के बाद बजाज ग्लोबल KTM कंपनी में एक अल्पसंख्यक निवेशक से बहुलांश हिस्सेदार की भूमिका में आ जाएगी। कंपनी ने कहा कि वह संयुक्त विकास कार्यक्रम के तहत भारत से बाहर ऑपरेट हो रहे KTM बिजनेस को आगे बढ़ाना जारी रखेगी। इसके तहत KTM भारत में वृद्धि, विनिर्माण और बिक्री के साथ-साथ अपने नेटवर्क के माध्यम से 80 देशों को निर्यात करती है।

Also read: NSE IPO का रास्ता साफ होने की उम्मीद, सेबी चेयरमैन का बड़ा बयान; कहा- लंबित मामलों का जल्द होगा निपटारा

KTM में पैसा लगा रही Bajaj Auto

बयान में कहा गया है कि बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी (BAIHBV) ने ऑस्ट्रिया में सक्षम न्यायालय की मंजूरी से केटीएम के ऋण पुनर्गठन को आगे बढ़ाने के लिए ऋणदाताओं को स्वीकृत कोटा का भुगतान करके केटीएम व्यवसाय की निरंतरता को सक्षम करने के लिए 80 करोड़ यूरो के डेट फंडिंग की व्यवस्था की है और कंपनी के ऑपरेशन और वर्किंग कैपिटल साईकिल को पुनर्जीवित करने के लिए कंपनी में पूंजी डाला है।

Also read: IndusInd Bank: स्टॉक बेचकर निकल लें? डबल डाउनग्रेड हुआ शेयर, 10 ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट; कहा- गिरकर ₹600 तक आ सकता है भाव

Bajaj Auto के हाथों में होगा KTM का भविष्य

कंपनी ने कहा, “इस कुल 80 करोड़ यूरो के डेट पैकेज में से, 20 करोड़ यूरो पहले ही कंपनी में डाले जा चुके हैं और शेष 60 करोड़ यूरो डाले जा रहे हैं।” बयान में कहा गया है कि अनुमोदन के अधीन स्वामित्व लेने और महत्वपूर्ण चरण में नकदी उपलब्ध कराकर लोन में कमी लाने के दोहरे कदम से बजाज ऑटो, KTM के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका में आ गई है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement