facebookmetapixel
Advertisement
व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज

Audi की बिक्री में 89% का इजाफा, जानें कंपनी ने 2023 में कितनी गाड़ियां बेची

Advertisement

Audi के क्यू7, क्यू8, ए8 एल, एस5 स्पोर्टबैक, आरएस5 स्पोर्टबैक, आरएस क्यू8, ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी जैसे टॉप-एंड मॉडल की मजबूत मांग बनी रही।

Last Updated- January 05, 2024 | 1:03 PM IST
Audi India- ऑडी इंडिया

Audi Sales: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की 2023 में भारत में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 89 प्रतिशत बढ़कर 7,931 इकाई रही। कंपनी ने 2022 में 4,187 इकाइयों की बिक्री की थी।

गत वर्ष 2023 में बिक्री में वृद्धि की मुख्य वजह क्यू 3 स्पोर्टबैक, क्यू 8 ई-ट्रॉन और क्यू 8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन को बाजार में पेश किया जाना, साथ ही ए 4, ए 6 तथा क्यू 5 की निरंतर मांग रही।

इसके अलावा, क्यू7, क्यू8, ए8 एल, एस5 स्पोर्टबैक, आरएस5 स्पोर्टबैक, आरएस क्यू8, ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी जैसे टॉप-एंड मॉडल की मजबूत मांग बनी रही।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ 2023 हमारे लिए एक और सफल वर्ष रहा। हमारे विभिन्न खंड में मजबूत मांग बनी हुई है।’’ ढिल्लों ने कहा, ‘‘ हमें विश्वास है कि यह वृद्धि 2024 में भी जारी रहेगी।’’

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 1:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement