facebookmetapixel
Advertisement
₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीदNBFC शेयरों में शुरू होगी तेजी? मुनाफे में 24% ग्रोथ का अनुमान, ये 4 शेयर ब्रोकरेज को पसंदटाटा संस में हिस्सेदारी से पैसा जुटाएगा शापूरजी पल्लोनजी समूह? इन 3 विकल्पों पर चल रही बातचीतसोने की तेजी से बढ़ेगा गोल्ड लोन कारोबार, इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा, मनप्पुरम बना टॉप पिकपैसा डबल! टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स की 111% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹16560 का फायदाआज से खुला ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्युशन का IPO, 75% प्रीमियम पर लिस्टिंग के मिल रहे संकेत! पैसा लगाएं या नहीं?Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन पर सोना-चांदी हुए सस्ते, सोना ₹1.58 लाख के करीब; जानें क्यों गिर रहे भावRupee Outlook: डॉलर के मुकाबले रुपया 95.54 के करीब, एक्सपर्ट बोले 94 तक जा सकता है भावसुभाष चंद्रा के ₹6.25 करोड़ वाले प्लान के खिलाफ अपील की तैयारी में एचडीएफसी बैंक, जानें पूरा मामला

भारत में खुला Apple का पहला रिटेल स्टोर, यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव; देखें तस्वीरें

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 2:49 PM IST
Apple Store

भारत में एप्पल (Apple) के यूजर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है। मुंबई में इस दिग्गज का कंपनी का पहला रिटेल स्टोर खुलने वाला है। यह स्टोर 20,000 स्क्वायर फीट में फैला है और यह ग्लोबल लेवल पर मौजूद स्टोर्स जैसा ही है लेकिन इसमें कुछ ख़ास नए फीचर्स भी जोड़े गए है।

मुंबई में Apple BKC स्टोर आम लोगों के लिए 18 अप्रैल को खुलेगा जबकि दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में लोगों के लिए 20 अप्रैल को खुल जाएगा।

Apple Store
Apple Store

एप्पल रिटेल स्टोर पर कस्टमर कंपनी के अलग-अलग प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। इसके अलावा प्रोडक्ट्स का एक्सपीरिएंस भी लिया जा सकता है। अमेरिकी टेक कंपनी इंडियन कस्टमर्स को बेहतर सर्विस उपलब्ध कराएगी। बता दें कि इंडिया में अभी तक कंपनी का खुद का रिटेल स्टोर नहीं था।

डिजाइन के मामले में इस स्टोर को ऐसे फीचर्स  दिए गए हैं, जो इंडियन टच का अनुभव देते हैं। इसमें एक triangular दस्तकारी वाली लकड़ी की छत है, जो स्टोर की अनूठी geometry को दर्शाती है।

स्टोर में लगी एक हर एक टाइल में टिम्बर के 408 टुकड़ें है, जिसे प्रति टाइल 31 मॉड्यूल से बनाया गया है। कुल 1,000 टाइलों से छत बनी है।

स्टोर में एंट्री करने पर ग्राहकों का स्वागत राजस्थान से मंगवाई गई पत्थर की दो दीवारों और ग्राउंड लेवल और कैंटिलीवर मेजेनाइन को जोड़ने वाली 14 मीटर लंबी स्टेनलेस स्टील की सीढ़ी से होता है।

Apple Store
Apple Store

स्टोर में 100 Apple पेशेवर होंगे जो सब मिलकर से 20 भाषाएं बोलते हैं। साथ ही स्टोर को सोलर और स्टोर संचालन के लिए फॉसिल फ्यूल्स पर शून्य निर्भरता के साथ energy-efficient के रूप में डिजाइन किया गया है।

स्टोर में आने वालों को नए iPhone, Mac, iPad, AirPods, Apple Watch और Apple TV लाइनअप के साथ-साथ AirTag जैसे सामान तलाश सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 2:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement