facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

Apple इस साल अपना पहला प्रोडक्ट 19 फरवरी को करेगा लॉन्च, आ सकता है iPhone का नया मॉडल

Advertisement

कंपनी 19 फरवरी को iPhone SE लॉन्च कर सकती है। इस नए डिजाइन में iPhone 8-स्टाइल होम बटन को हटाकर नए मॉडर्न लुक आ सकते हैं।

Last Updated- February 14, 2025 | 3:24 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

Apple ने 19 फरवरी को अपने एक प्रोडक्ट के लॉन्च की घोषणा की है, जिसमें फोर्थ जनरेशन का iPhone SE मुख्य आकर्षण हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी के CEO टिम कुक ने इस नए प्रोडक्ट को “परिवार का नया सदस्य” कहा है। यह लॉन्च किसी इन-पर्सन इवेंट के बजाय वीडियो रिलीज के जरिए हो सकता है, जैसा कि पिछले साल iPad Pro की घोषणा के दौरान हुआ था।

लॉन्च डेट उस टाइम से मेल खाती है, जो पहले iPhone SE 4 के लिए अनुमानित थी। Bloomberg के मार्क गुरमन ने भी X पर पोस्ट में संभावना जताई है कि यह “नया लो-एंड iPhone” ही हो सकता है।

iPhone SE 4: क्या हैं उम्मीदें?

अगली पीढ़ी का iPhone SE पूरी तरह नए डिजाइन में आ सकता है। इसमें iPhone 8-स्टाइल होम बटन हटाकर एक मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। चौथी पीढ़ी के इस मॉडल में फ्लैट-फ्रेम डिजाइन और ग्लॉसी ग्लास बैक हो सकता है, जो iPhone 14 के बराबर होगा। फ्रंट में 6.06-इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसमें एक नॉच (notch) दिया जाएगा, जो Face ID सेंसर को होस्ट करेगा। यह स्क्रीन 2532×1170 रेजोल्यूशन, 800 निट्स ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है, जो बेस iPhone 16 मॉडल्स के हिसाब से होगी।

READ: Tim Cook का बड़ा ऐलान, 19 फरवरी को लॉन्च होगा Apple का नया प्रोडक्ट; देखें टीजर

परफॉर्मेंस और फीचर्स

परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, क्योंकि इसमें A18 चिप मिलने उम्मीद है, जिसे iPhone 16 और 16 Plus में इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस 8GB RAM के साथ आ सकता है, जो iPhone 16 सीरीज की तरह होगी। इन अपग्रेड्स के चलते यह मॉडल Apple Intelligence (AI फीचर्स) सपोर्ट करने वाला सबसे किफायती iPhone हो सकता है। स्टोरेज 128GB से शुरू होने की उम्मीद है, जो कि इसके पिछले मॉडल के 64GB बेस ऑप्शन से बड़ा अपग्रेड होगा।

कैमरा और बैटरी

iPhone SE 4 में 48MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है। बैटरी कैपेसिटी में भी बड़ा सुधार हो सकता है। पिछले मॉडल में 2,018mAh बैटरी थी, जबकि नए मॉडल में 3,279mAh बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा अगर दूसरे अपग्रेड्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, IP68 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए) और USB-C पोर्ट मिल सकता है।

iPhone SE 4: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: 6.06-इंच OLED, 2532×1170 रेजोल्यूशन, 800 निट्स ब्राइटनेस, 60Hz रिफ्रेश रेट, Ceramic Shield प्रोटेक्शन

प्रोसेसर: A18

RAM: 8GB

स्टोरेज: 128GB

रियर कैमरा: 48MP

फ्रंट कैमरा: 12MP

बैटरी: 3,279mAh

चार्जिंग: USB-C (वायर्ड), Qi2 (MagSafe) वायरलेस

वायरलेस कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement