facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

Apple Store अब नोएडा में भी, चेक करें कब और कहां खुलेगा आउटलेट

Advertisement

नए Apple Noida स्टोर के लिए लगाए गए बैरिकेड डिजाइन का खुलासा हुआ है, जो मोर पंखों से प्रेरित है।

Last Updated- November 28, 2025 | 11:44 AM IST
Apple noida store
(Image: Apple India)

Apple Noida Store: प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर खोलने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि 11 दिसंबर को नोएडा के DLF Mall of India में अपना स्टोर खोलेगी। दिल्ली-एनसीआर में Apple का दूसरा और नोएडा का पहला रिटेल आउटलेट (Apple Noida Store) होगा। इससे पहले कंपनी ने दिल्ली में एप्पल साकेत स्टोर लॉन्च किया था।

Apple Noida Store: पूरी जानकारी

  • ओपनिंग डेट: 11 दिसंबर
  • समय: दोपहर 1:00 बजे
  • स्थान: DLF Mall of India, नोएडा

Apple ने एक बयान में कहा, “यह लॉन्च भारत में हमारी रिटेल विस्तार रणनीति का एक अहम कदम है, जिससे नोएडा के ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट को खरीदने और अनुभव करने का नया तरीका मिलेगा।”

स्टोर डिजाइन: मोर पंख से प्रेरित थीम

नए Apple Noida स्टोर के लिए लगाए गए बैरिकेड डिजाइन का खुलासा हुआ है, जो मोर पंखों से प्रेरित है। यह थीम एप्पल के पिछले भारत लॉन्च जैसे कि Apple Hebbal (Bengaluru) और Apple Koregaon Park (Pune) से मिलती-जुलती है।

Apple Noida Store में क्या खास

ग्राहक यहां पर Apple के सभी नए हार्डवेयर को देख और इस्तेमाल कर सकेंगे। मसलन, iPhone 17 सीरीज, M5 चिप वाला iPad Pro, MacBook Pro 14-inch (M5) यहां उपलब्ध होंगे। साथ ही, ग्राहक स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव्स, जीनीयस और बिजनेस टीम से सहायता ले सकेंगे। Apple यहां Today at Apple सेशन भी आयोजित करेगा।

स्टोर ओपनिंग से पहले Apple ने Apple Noida के एक्सक्लूसिव वॉलपेपर जारी किए। नोएडा की आवाजों से प्रेरित Apple Music Playlist लॉन्च की।

Apple का भारत में विस्तार

एप्पल भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति बढ़ा रहा है। कंपनी मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे में 4 नए स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। बेंगलुरु और पुणे के स्टोर खुल चुके हैं, अब नोएडा तीसरा नया लॉन्च होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple ने मुंबई के ओबराय स्काई सिटी मॉल, बोरिवली में भी स्पेस लीज किया है, जिससे वह शहर में अपना दूसरा स्टोर खोल सकेगा।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement