Business Standard
Advertisement
रीसाइक्लिंग के कड़े नियमों से 5 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, SIAM ने जताई बड़ी चिंताआर्टिफिशल इंटेलिजेंस व क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडलों के खतरों से निपटने को सरकार बनाएगी कमांड सेंटरभारतीय फिनटेक कंपनियों की ग्लोबल उड़ान: कनाडा समेत नए बाजारों में लाइसेंस लेकर बढ़ा रहीं सीमा-पार कारोबारविदेशी बाजार से डॉलर बॉन्ड जारी करने को लेकर भारतीय बैंक जल्दबाजी में नहीं, कीमत सुधरने का करेंगे इंतजारटाटा मोटर्स का भरोसा: इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स के लिए FY27 होगा ‘टर्निंग पॉइंट’, उद्योग में रहेगी ग्रोथभारत में 13 अरब डॉलर का निवेश और करेगी एमेजॉन, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद किया ऐलान Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप से मची भारी तबाही, हजारों लोगों के मारे जाने की आशंकाबांग्लादेश में भारत के राजदूत दिनेश त्रिवेदी को मिला केंद्रीय मंत्री का दर्जा, गृह मंत्रालय ने जारी किया विशेष आदेश‘दुनिया में बढ़ रहा बिखराव, नियम बनाए रखने के लिए कुछ देशों पर निर्भरता गलत’, दक्षिण कोरिया में बोले जयशंकर‘बिना विशेष फायदे के अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं करेंगे’, पीयूष गोयल ने भारत का रुख किया साफ
अन्य समाचार जर्मनी के मंत्री ने स्पेन के राहत पैकेज की चर्चाओं को खारिज किया
'

जर्मनी के मंत्री ने स्पेन के राहत पैकेज की चर्चाओं को खारिज किया

PTI

- July,29 2012 4:24 AM IST

जर्मनी के वित्त मंत्री ने वित्तीय संकट से जूझ रहे स्पेन की तरफ से यूरोक्षेत्र राहत कोष से सहायता पाने के लिये आवेदन भेजने की संभावना संबंधी चर्चाओं को खारिज कर दिया। एक समाचार पत्र में आज यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई।

यहां यह उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह यूरोपीय केन्द्रीय बैंक के प्रमुख मारिओ द्राघी ने वादा किया है वह यूरो क्षेत्र को बचाने के लिये हरसंभव कदम उठायेंगे। इसके बाद जर्मनी और फ्रांस के नेताओं ने भी यूरोक्षेत्र की सुरक्षा के लिये हर संभव कदम उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

हालांकि, इन नेताओं ने अपने किसी खास कदम के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन उनके बयानों से इस उम्मीद को बल मिला कि यूरोपीय केन्द्रीय बैंक और यूरोक्षेत्र को बचाने के लिये गठित अस्थायी सुरक्षा कोष, यूरोपीय वित्तीय स्थायित्व सुविधा के तहत स्पेन सरकार के बॉंड खरीदने के लिये आगे आ सकते हैं। इससे स्पेन की उधार की उंची लागत को कम किया जा सकेगा जो कि हाल के सप्ताहों में काफी उंची रही है।

इन सब बयानों के बावजूद जर्मनी के वित्त मंत्री वोल्फगैंग सुयेबल के हवाले से समाचार पत्र में यह कहा गया है कि स्पेन की अल्पकालिक वित्तीय आवश्यकतायें बहुत बड़ी नहीं है। स्पेन द्वारा यूरोक्षेत्र बचाव कोष से उसके बॉंड खरीदने के लिये सहायता के लिये जल्द ही आवेदन किये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने उत्तर दिया इस तरह की चर्चाओं में कोई दम नहीं है।

जारी एपी

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement