Advertisement
ट्रंप ने चीन-फ्रांस-ब्रिटेन से होर्मुज में युद्धपोत भेजने की अपील की, कहा: आपको अपनी नौसेना तैनात करनी होगीयुद्ध की अफवाहों से LPG सिलेंडर की पैनिक बुकिंग? सरकार ने किया दावा: घबराएं नहीं, स्टॉक है भरपूरसरकार ने कहा: दो भारतीय गैस टैंकर ने सुरक्षित ‘होर्मुज स्ट्रीट’ किया पार, जल्द पहुंचेगे गुजरात के बंदरगाहMeta Layoffs: AI के लिए नौकरियों पर कैंची! मेटा में 20% कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी15 मार्च से महंगी होगी हवाई यात्रा, अकासा एयर ने जोड़ा फ्यूल सरचार्जदुबई में घर खरीदने का है सपना? जानें LRS और FEMA के ये कड़े नियम, वरना फंस सकता है पैसासावधान! बोतल-डिब्बे या खुले बर्तन में पेट्रोल-डीजल लेना पड़ेगा महंगा, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी‘चाहे एक दिन खाना न खाएं, लेकिन चांदी जरूर खरीदें’, ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक ने ऐसा क्यों कहा?पहले दिखाया ‘धौंस’, अब कर रहा ‘मिन्नत’: भारत को रूसी तेल खरीदने के अमेरिकी फैसले पर ईरान का तंजखाड़ी युद्ध के बीच भारत को बड़ी राहत! दो बड़े गैस टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ ने होर्मुज को किया पार
अन्य समाचार अलग डोगरी चैनल के लिए मांग
'

अलग डोगरी चैनल के लिए मांग

PTI

- November,25 2013 9:23 PM IST

जम्मू से दूरदर्शन के मंजूरी प्राप्त ड्रामा कलाकार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलचैन सिंह चरक की अगुवाई में सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि जम्मू क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए कुछ ज्यादा किया जाना चाहिए। इन लोगों का कहना था कि ज्यादातर धनराशि डीडी कश्मीर चैनल को चली जाती है।

इस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जम्मू क्षेत्र को डोगरी क्षेत्र के तौर पर भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में गोजरी, भदरवाही, किश्तवाड़ी, पंजाबी, मीरपुरी, पुंछी और मुजफ्फराबादी सहित कई भाषाएं बोली जाती हैं और ये सभी भाषाएं डोगरी का ही मामूली सा परिवर्तित रूप हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कश्माीर चैनल विभिन्न वर्गों के लोगों को एक संदेश देने की भावना के साथ शुरू किया गया था और डोगरी चैनल इस उद्देश्य को ज्यादा बेहतर तरीके से पूरा करेगा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement